फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Candidates got 82-82 votes in Garnavathi, Wrinkle declared winner by slip

Rohtak News: गरनावठी में उम्मीदवारों को 82-82 वोट मिले, पर्ची से रिंकल विजेता घोषित

Mon, 10 Jul 2023 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 10 Jul 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
Candidates got 82-82 votes in Garnavathi, Wrinkle declared winner by slip
रोहतक। रोहतक, लाखनमाजरा व कलानौर ब्लाक में रविवार को पंच उपचुनाव संपन्न हुए। इसमें लाखनमाजरा ब्लाॅक से संजीव व संत कुमार, कलानौर से रिंकल व रोहतक से रामरति व मुमताज ने जीत हासिल की। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इसमें युवाओं व बुजुर्गों ने 82 प्रतिशत मतदान में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। देर सायं जैसे ही चुनाव परिणामों की घोषणा हुई, विजेताओं के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। लाखनमाजरा ब्लाॅक
विज्ञापन

ग्राम सचिव संदीप दुहन ने बताया कि लाखनमाजरा ब्लाॅक के गांव खरैंटी में वार्ड सात के पंच पद के लिए चुनाव कराया गया। यहां पर पहले चुने गए पंच की आकस्मिक मौत हो जाने से पद खाली हो गया था। अब वहां पर संजीव कुमार को 107 मत से विजयी घोषित किया गया है और प्रतिद्वंदी जितेंद्र को 37 मत मिले। घरौंठी गांव में वार्ड एक के लिए पंच का पद आम चुनाव में किसी का भी नामांकन न आने के कारण खाली रह गया था। अब वहां पर दो प्रत्याशियों का आमना सामना हुआ। इसमें संत कुमार को 147 तथा बिजेंद्र सिंह को 33 मत मिले । इस प्रकार 114 मतों से संत कुमार को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

कलानौर ब्लाॅक
कलानौर ब्लाॅक के गरनावठी में पार्वती व रिंकल को बराबर- बराबर 82 मत मिले। इसमें बाद में ढोल में पर्ची डलवाकर बुजुर्ग से निकलवाई गई, इसमें रिंकल विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक ब्लाॅक
रोहतक से कबूलपुर वार्ड 4 में रामरति को 124 मत मिले और सुदेश को 78 मत मिले। इसमें रामरति ने 46 वोटों से जीत हासिल की। धामड़ में वार्ड 11 से मुमताज को 120 व अनुपमा को 52 मत मिले। इसमें मुमताज ने 68 वोटों से जीत हासिल की। वार्ड दो से पूजा को 166 और संतोष को 51 मत मिले। इसमें पूजा ने 115 वोटों से जीत हासिल की है।


बुजुर्गों ने किया मतदान
कबूलपुर में मतदान के दौरान बुजुर्गों की काफी संख्या देखने को मिली। धामड़ में कई युवा अपने दादा-दादी को मतदान करवाने के लिए लाए थे। इसमें कोई साइकिल तो कोई मोटरसाइकिल व कार में मतदान कराने के लिए लाया था।
गरनावठी में एक घंटे नहीं आया मतदाता
कलानौर के गरनावठी में दोपहर के समय एक घंटे तक पाेलिंग ही नहीं हुई। यहां संख्या कम होने के कारण कुछ ने सुबह के समय तो कुछ ने शाम के समय मतदान किया। तकरीबन एक घंटो पोलिंग स्टेशन पर कोई मतदान करने ही नहीं आया।


खरैंटी और घरोठी में बारिश के चलते कम हुआ मतदान
रविवार को भारी बारिश के चलते खरैटी और घरोंठी में सिर्फ 52 प्रतिशत ही मतदान हो पाया। लोगों ने कुछ खास रुचि मतदान में नहीं दिखाई। कुछ जगहों पर जलभराव के चलते भी लोग मतदान के लिए नहीं पहुंच पाए।



तीनों ब्लाकों में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए हैं। देर सायं सभी के चुनावों का परिणाम घोषित कर दिया है।
- जितेंद्र शर्मा, डीडीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed