फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Candidates going to Bhiwani were troubled due to non-availability of buses at the bus stand

Rohtak News: भिवानी जाने वाले अभ्यर्थी अड्डे पर बसें न मिलने से रहे परेशान

Sun, 27 Jul 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 27 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Candidates going to Bhiwani were troubled due to non-availability of buses at the bus stand
रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में ​तोशाम जाने के लिए बस ढूढ़ता दंपती। संवाद - फोटो : कक्षा में छत का गिरा प्लास्टर।
रोहतक। सीईटी के चलते शनिवार को दोपहर तक रोडवेज की बस सेवा प्रभावित रही। भिवानी परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी बसें न मिलने से अड्डे पर भटकते रहे। हिसार निवासी राकेश ने बताया कि वह दिल्ली नौकरी करते हैं। उनका परीक्षा केंद्र भिवानी आया हुआ है और दोपहर बाद परीक्षा है। वह दिल्ली से बहादुरगढ़ आया जहां से रोहतक आया। अब भिवानी की बस एक घंटे से नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

पानीपत निवासी अनिकेश ने बताया कि उसे सीईटी देने भिवानी जाना है। सुबह पानीपत से बस निकल गई। अब रोहतक के रास्ते जा रहा हूं लेकिन यहां आकर बस नहीं मिल रही है। सालासर बाला जी जाने वाली बस भी नहीं जा रही है। अधिकारी बार-बार आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी मुस्कान ने कहा कि सीईटी देने भिवानी जाना है। बस नहीं मिल रही। इसके अलावा, अड्डे पर दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग छोटी पड़ गई। हर तरफ दोपहिया वाहन खड़े नजर आए। आम यात्री भी बसों के लिए गर्मी में परेशान होते दिखे। रामनगर जा रहे हेमंत ने बताया कि वह दो बच्चों व पत्नी के साथ रामनगर जा रहे हैं लेकिन आधा घंटे से बस नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए 13 रूटों पर उपलब्ध करवाई गई शटल बस सेवा
डीसी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से समुचित व्यवस्था की गई थी। जिले में भिवानी व झज्जर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रशासन ने शटल सेवा की व्यवस्था की थी।
इसके माध्यम से सभी वाहनों को रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में लाया गया। यहां से केंद्रों के लिए 13 अलग-अलग रूट विभाजित किए गए। इनके माध्यम से परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। जिले में कुल 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें से तीन परीक्षा केंद्र महम व 65 परीक्षा केंद्र रोहतक शहर में रहे।
परीक्षा केंद्रों पर 50 व्हील चयर उपलब्ध कराईं
प्रशासन ने बताया कि चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सात अलग-अलग जगह एंबुलेंस व डॉक्टरों की टीम तैनात रही। इन केंद्रों पर रेडक्रॉस के वॉलंटियर्स सेवाएं प्रदान कर रहे थे। इन केंद्रों पर दिव्यांगजनों के लिए 50 व्हील चेयर उपलब्ध कराई गईं।
उपायुक्त ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
उपायुक्त ने सीईटी को शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के अलावा, उपायुक्त दोनों सत्रों की दिनभर लगातार मॉनीटरिंग करते रहे। अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने भी विभिन्न केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में तोशाम जाने के लिए बस ढूढ़ता दंपती। संवाद

रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में तोशाम जाने के लिए बस ढूढ़ता दंपती। संवाद- फोटो : कक्षा में छत का गिरा प्लास्टर।

रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में तोशाम जाने के लिए बस ढूढ़ता दंपती। संवाद

रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में तोशाम जाने के लिए बस ढूढ़ता दंपती। संवाद- फोटो : कक्षा में छत का गिरा प्लास्टर।

रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में तोशाम जाने के लिए बस ढूढ़ता दंपती। संवाद

रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में तोशाम जाने के लिए बस ढूढ़ता दंपती। संवाद- फोटो : कक्षा में छत का गिरा प्लास्टर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed