फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cancer-stricken woman commits suicide by jumping into a water tank

Rohtak News: कैंसर पीड़ित महिला ने जलघर में कूदकर की आत्महत्या

Sun, 05 Apr 2026 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Cancer-stricken woman commits suicide by jumping into a water tank
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। कैंसर से पीड़ित झज्जर जिले के गांव धौड़ हाल में कमला नगर की निवासी सुमन (41) ने शुक्रवार रात झज्जर रोड स्थित जलघर में कूदकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले महिला ने दो सेकेंड का ऑडियो मैसेज छोड़ा है। कहा, मैं कैंसर के आखिरी स्टेज से तंग आकर यह कदम उठा रही हूं। पुलिस उनके परिवार को तंग न करें।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि झज्जर रोड स्थित जन स्वास्थ्य विभाग के जलघर नंबर दो में एक महिला का शव उतरा रहा है। महिला एएसआई ममतेश एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंचीं। शव को तालाब से निकाला गया।
विज्ञापन

परिवार के लोग सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए और सुमन की देवरानी ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद शव पीजीआई के डेड हाउस ले जाया गया जहां पति संदीप व दिल्ली से आए मायके वालों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को जांच में पता चला है कि धौड़ गांव निवासी संदीप परिवार सहित कमला नगर में रहते हैं और डीटीसी (दिल्ली परिवहन निगम) में चालक की नौकरी करते हैं। बीमारी के कारण संदीप की पहली पत्नी का निधन हो गया था। उनके दो बेटे हैं। चार साल पहले संदीप ने दिल्ली निवासी सुमन से दूसरा विवाह किया था। सुमन से कोई औलाद नहीं थी।
रात को परिवार के लोग गेहूं की कटाई के लिए धौड़ गांव गए हुए थे। घर पर सुमन, उनकी देवरानी व बच्चे थे। रात को 11 बजे तक सुमन देवरानी से बात करती रहीं। सुबह उठे तो सुमन चारपाई पर नहीं मिलीं। बाद में तालाब में शव उतराता मिला।
वर्जन
सुमन कैंसर से पीड़ित थी। उनका पीजीआई में उपचार चल रहा था। बीमार से तंग आकर ही उन्होंने तालाब में कूदकर जान दे दी। मौत को आत्महत्या मानकर कार्रवाई की गई है।

- एएसआई ममतेश, जांच अधिकारी, शिवाजी कॉलोनी थाना
----------
जलघर की चहारदीवारी कराई जाए
झज्जर रोड स्थित जलघर की चहारदीवारी करवाई जाए। इसकी मांग सदन के अंदर भी की जा चुकी है। चार माह पहले भी एक बच्चे की जलघर में डूबने से मौत हो गई थी। अब महिला की जान चली गई। जलघर से आसपास के क्षेत्र में पीने का पानी सप्लाई होता है।
- विजेंद्र बैरागी, पार्षद वार्ड नंबर 21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed