फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Can't remember the past, today Jatin and Kavita will start a new life by taking seven rounds

अतीत याद नहीं, आज सात फेरे लेकर जतिन व कविता करेंगे नई जिंदगी की शुरुआत

Thu, 24 Jun 2021 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Can't remember the past, today Jatin and Kavita will start a new life by taking seven rounds
जतिन। - फोटो : RohtakCity
जनसेवा संस्थान सही मायनों में पुनर्वास केंद्र बन रहा है। संस्थान वीरवार को आश्रम में रह रही युवती व एक युवक की शादी करवाएगा और आश्रय भी देगा। क्योंकि युगल को मानसिक दिक्कत के चलते अतीत याद नहीं है। डॉक्टरों से हरी झंडी मिलने के बाद आश्रम की तरफ से दोनों की सहमति से उनकी शादी करवाई जा रही है।
विज्ञापन

आश्रम संचालक महंत डॉ. परमानंद महामंडलेश्वर ने बताया कि पांच साल पहले घायल हालत में एक युवक को आश्रम में लाया गया। उस वक्त युवक मानसिक तौर पर बीमार था। वह केवल अपना नाम जतिन बता पा रहा था। आश्रम में उसका उपचार कराया गया। अब 22 वर्षीय जनित पूरी तरह ठीक हो गया है, लेकिन उसको अतीत के बारे में कुछ भी याद नहीं है। आश्रम में जो जिम्मेदारी उसको दी जाती है, उसका पूरा करता है। वहीं, कविता नाम की लड़की को पुलिस ने 3 साल पहले आश्रम में छोड़ा था। उसे महिला आश्रम में रखा गया है, जहां पहले से 150 से ज्यादा बेसहारा महिलाएं व युवतियां रहती हैं। युवती का भी डॉक्टरों ने उपचार किया। अब आश्रम में रसोई का पूरा काम संभालती है।
विज्ञापन

युवती बोली, आप ही पिता बनकर लें फैसला
आश्रम संचालक ने शादी से पहले 21 वर्षीय युवती से उसकी मर्जी पूछी। युवती ने आश्रम संचालक डॉ. परमानंद से कहा कि आप ही पिता हो। क्योंकि युवती को यह पता नहीं है कि वह कहां की रहने वाली और उसके माता-पिता कौन है। इसके बाद आश्रम प्रबंधन ने लड़के की मर्जी पूछी। दोनों की आपस में बात करवाई गई। दोनों की एक माह पहले सहमति ली गई। इसके बाद वीरवार को शादी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो जोड़ों की पहले हो चुकी है शादी
आश्रम में पहले भी इस तरह दो जोड़ों की शादी करवाई जा चुकी है। एक युगल की एक बेटी है, जबकि दूसरे युगल के पास दो लड़के हैं। एक लड़का तो स्कूल भी जाने लगा है।

विशेष तरह की शादी में शहर के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस शादी में वर व वधू पक्ष से शहरवासी ही हैं। क्योंकि दोनों को अपने अतीत के बारे में कुछ पता नहीं है।
- डॉ. परमानंद, संचालक, जनसेवा संस्थान

कविता।

कविता।- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed