फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   camera's in lalhi stadium

सचिन के लिए कैमरों के पहरे में रहेगा लाहली स्टेडियम

Mon, 21 Oct 2013 11:16 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Mon, 21 Oct 2013 11:16 PM IST
विज्ञापन
camera's in lalhi stadium
चौ. बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में 27 अक्तूबर से शुरू होने वाले मैच
विज्ञापन
की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बीसीसीआई की टीम गांव में पहुंचेगी।

हालांकि बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने सचिन तेंदुलकर के इस मैच में खेलने की घोषणा के बाद से ही यहां पर डेरा डाल रखा है। उपायुक्त और एसपी ने सोमवार को लाहली पहुंचकर स्टेडियम का दौरा किया और बीसीसीआई के अधिकारियों से इंतजामों को लेकर मुलाकात की। इस दौरान तय हुआ कि सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता करने के लिए स्टेडियम में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।


सोमवार को डीसी और एसपी के साथ बीसीसीआई के अधिकारियों ने फ्री टिकटों के बूथों को लेकर विचार विमर्श किया। साथ ही सुरक्षा प्रबंधों को लेकर एसपी ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। तैयारियों को लेकर अंतिम हरी झंडी मंगलवार को बीसीसीआई की टीम से मिलेगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के ठहराव को लेकर बीसीसीआई की टीम ही निर्णय करेगी।

बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी से सोमवार दोपहर को जिला उपायुक्त डॉ. अमित अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल मिले। बीसीसीआई और हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन की बैठक हुई। कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने बताया कि आठ हजार दर्शकों के लिए फ्री में टिकट जारी किए जाएंगे।

होटलों और रेस्ट हाउस की सूची बनाई
बताया जा रहा है कि शहर के तीन होटल और जिला प्रशासन के दो गेस्ट हाउसों को खिलाड़ियों के ठहराने की सूची में शामिल किया गया है। हालांकि इसका निर्णय बीसीसीआई के अधिकारी ही लेंगे। जिस स्थान पर खिलाड़ी ठहरेंगे वहां पर पुलिस प्रशासन का सुरक्षा का पहरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed