फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Calling SDM and said that the administration not taking correct action, case registered

एसडीएम से फोन कर कहा- भाजपा मोदी सेना का महामंत्री बोल रहा हूं, प्रशासन सही कार्रवाई नहीं कर रहा

Thu, 26 Mar 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Calling SDM and said that the administration not taking correct action, case registered
हांसी (संवाद)। सिटी पुलिस ने शहर के दो लोगों के खिलाफ एसडीएम को फोन पर स्वयं को भाजपा का झूठा नेता बताकर लोग एकत्रित करने की धमकी देने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। शिकायत में हांसी के एसडीएम जितेंद्र सिंह ने कहा कि वह 25 मार्च को अपने कार्यालय में सरकारी कार्य में व्यस्त थे। इस दौरान उनके पास एक नंबर से आरोपी कुलदीप का फोन आया। उसने स्वयं को भाजपा मोदी सेना का महामंत्री बताया और लोग एकत्रित करने की धमकी देने लगा। साथ में कहा कि कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन सही से कार्य नहीं कर रहा है। एसडीएम ने बताया कि एक दिन पहले भी उनके पास इसी नंबर से फोन आया था, जब एक महिला सविता काजल ने उनसे कहा था कि प्रशासन सही से कार्य नहीं कर रहा है। तब एसडीएम ने महिला से कहा था कि प्रशासन सही से कार्यवाही कर रहा है। एसडीएम ने बताया कि जब उन्होंने बाद में पता कराया तो जानकारी मिली की कुलदीप भाजपा सदस्य भी नहीं है उसने उन्हें झूठ बोला था। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में ऐसे में कोई भी अफवाह फैला कर लोगों को इकट्ठा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed