{"_id":"6484e98faa4c30a568098b79","slug":"call-to-save-daughters-in-consciousness-rally-from-titoli-to-rohtak-rohtak-news-c-17-1-174565-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: टिटौली से रोहतक तक चेतना रैली में बेटियों को बचाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: टिटौली से रोहतक तक चेतना रैली में बेटियों को बचाने का आह्वान
विज्ञापन
रोहतक। सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद, बेटी बचाओ अभियान व युवा निर्माण अभियान के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को टिटौली से रोहतक तक टिटौली से रोहतक तक चेतना रैली में बेटियों को बचाने का आह्वान निकाली गई। इस दौरान बेटी बचेगी-देश बचेगा, बेटी को मरवाओगे तो राम कहां से लाओगे, वेदों का है ये ऐलान बेटा-बेटी एक समान आदि नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। नारे लगातीं बेटियां टिटौली से होते हुए सुंदरपुर, सिंहपुरा गुरुकुल, जींद बाई पास से सुखपुरा चौक, बस स्टैंड, शीलाबाई पास, चार खंबे, आर्य समाज पावर हाउस से डी पार्क से मानसरोवर पार्क पहुंची।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय कन्या चरित्र निर्माण व योग शिविर में युवाओं के प्रेरणास्रोत रामप्रसाद बिस्मिल की स्मृति में किया गया। यात्रा को ओम ध्वज दिखाकर आर्य नेता स्वामी आर्यवेश ने प्रारंभ किया। यात्रा का नेतृत्व स्वामी आर्यवेश, स्वामी विजयवेश, स्वामी आदित्यवेश, बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन पूनम आर्या, संयोजक प्रवेश आर्या ने किया। इसमें वेदप्रकाश आर्या, प्रदीप कुमार, इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह, बबरु भान अहलावत, राजबीर वशिष्ठ, अजयपाल आर्य, माता मूर्ति देवी, सुनीता खासा आदि शामिल रहे।
आज बेटियां अधिकारों के प्रति जागरूक हैं : आर्यवेश
स्वामी आर्यवेश ने कहा कि आज बेटियां खुद ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं। आज वो दुसरों पर निर्भर नहींहैं। हर क्षेत्र में उन्होंने अपना लोहा मनवाया है। बहन पूनम आर्या ने कहा कि हम जानते हैं कि बेटियों के सम्मान का संघर्ष आसान नहीं है, लेकिन हमारी जंग आखिरी व्यक्ति की मानसिकता को सकारत्मक बनाने तक जारी रहेगी।विजयवेश ने कहा कि समाज में जागरूकता के लिए सभी सामाजिक संगठन एक साथ मिलकर कार्य को आगे बढ़ाएं। डॉक्टर अंजू आहूजा ने भी अपने विचार रखे। स्वामी आदित्यवेश ने कहा कि बेटियों को शिक्षित व संस्कारित करने पर बल देना चाहिए। क्योंकि बेटी दो कुलों की शान होती हैं।