फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Call to make yoga a part of life

Rohtak News: योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

Sat, 22 Jun 2024 05:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Call to make yoga a part of life
21सीटीके25...अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजीव गांधी स्टेडियम में योग करते राज्यसभा सांसद रामचंद
रोहतक।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से योग शिविर लगाए गए। इस दौरान लोगों ने योग क्रियाओं का अभ्यास किया व उनके लाभ के बारे में जाना। जिला प्रशासन की ओर से राजीव गांधी खेल परिसर में जिलास्तरीय कार्यक्रम हुआ। यहां 4850 साधकों ने भाग लिया। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा यहां मुख्य अतिथि रहे।
जांगड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्व में पहचान दिलाई है। हर व्यक्ति अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग को जीवन का हिस्सा बनाए व मोटे अनाज का सेवन करे।
विज्ञापन

इससे पूर्व उन्होंने उपायुक्त अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार, नगराधीश अंकित कुमार, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, पूर्व अध्यक्ष अजय बंसल के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्टेडियम परिसर में पौधरोपण के अलावा खेड़ी-महम में नवनिर्मित योग व्यायामशाला का उद्घाटन किया और ईस्माइला 9बी में योग व्यायामशाला का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग साधकों ने लिया संकल्प
याेग प्रशिक्षक पूनम अहलावत ने सभी योग साधकों को अपनी सोच में संतुलन बनाए रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने अपने कर्तव्य निर्वाह के प्रति, कुटुंब और कार्य के प्रति व समाज व समूचे विश्व में शांति, स्वास्थ्य और सौहार्द के प्रचार के लिए कृत संकल्प रहने का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ। इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, तहसीलदार राजेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. ईशा समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

खंड स्तर पर भी मनाया योग दिवस
लाखनमाजरा स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम, महम स्थित हुडा पार्क, सांपला में सर छोटूराम महिला महाविद्यालय, कलानौर में पुरानी आईटीआई मैदान, खंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। लाखनमाजरा में ब्लॉक समिति चेयरमैन वीरेंद्र दलाल के अलावा खंड शिक्षा अधिकारी रितु पंघाल, डॉ. कपिल गुप्ता, प्राचार्य जितेंद्र मलिक, बीआरसी सदानंद, यक्ष गोयल, अशोक कुमार, रविंद्र अहलावत, सुरेंद्र कुमार, सुशीला, आयुष योग शिक्षक संजय सिंह, योग प्रशिक्षक नवीन, पतंजलि से उपेंद्र व महावीर आर्य उपस्थित रहे।
कलानौर में महंत ईश्वर शाह, महंत हरपाल सिंह के अलावा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जरनैल सिंह नैन, खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता चहल, एसएमओ डॉ. कमला वर्मा व डॉ. संजीव मलिक आदि उपस्थित रहे। सांपला खंड के लिए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, एसडीएम सांपला सुभाष चंद्र जून, तहसीलदार जितेंद्र, बीडीपीओ रमेश व खंड शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
महम में महम नगरपालिका की चेयरपर्सन भारती पंवार, तहसीलदार अजीत कलकल, खंड शिक्षा अधिकारी सरिता, आयुष विभाग से डॉ. नवीन कुमार व पूर्व चेयरमैन फतेह सिंह आदि उपस्थित रहे।


बच्चों ने भी मनाया योग दिवस
योग दिवस पर जिले के बाल देखरेख संस्थान चौधरी लखीराम आर्य जगन्नाथ आश्रम में बच्चों ने भी योग संबंधित गतिविधियों की। इस दौरान योग शिक्षक अजीत शास्त्री मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनकी देखरेख में बच्चों को योग कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed