{"_id":"5e989a598ebc3e77b5394032","slug":"call-the-help-line-number-1091-the-woman-bid-save-the-medal-the-husband-kills-rohtakcity-news-rtk5510556122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्प लाइन नंबर 1091 पर कॉल कर महिला बोली- मैडल बचाओ, पति करता है मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्प लाइन नंबर 1091 पर कॉल कर महिला बोली- मैडल बचाओ, पति करता है मारपीट
विज्ञापन
लॉकडाउन का असर : महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर आ रही रोजाना 20 से 22 कॉल्स, 80 प्रतिशत में महिलाओं का आरोप
हेडिंग : मेडम बचाओ, पति करता है मारपीट
- महिला हेल्पलाइन तत्परता से भेज रही संबंधित थाना व चौकी में कार्रवाई के लिए शिकायत
- लॉकडाउन की समय अवधि में छेड़छाड़ व दुष्कर्म की शिकायत न के बराबर आई
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। लॉकडाउन के कारण तीन-चार सप्ताह से घरों में बंद पति व पत्नी के बीच झगड़े बढ़ने लगे हैं। महिलाएं हेल्प लाइन नंबर 1091 पर शिकायत कर बचाव की गुहार लगा रही हैं। हेल्प लाइन पर आने वाली 20 से 22 कॉल में से 16 से 18 कॉल पति व ससुरालजनों द्वारा मारपीट से संबंधित हैं। एमडीयू की महिला प्रोफेसर एवं मनोवैज्ञानिक सोनिया मलिक कहती हैं कि दंपती को न केवल धैर्य रखना चाहिए, बल्कि खुद को छोटे-छोटे कार्यों में व्यस्त करना चाहिए।
जिला पुलिस की तरफ से आंबेडकर चौक पर महिला थाने में महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 के लिए कार्यालय बनाया हुआ है, जहां 24 घंटे महिला स्टाफ तैनात रहता है। वैसे तो एसआई चांद कौर हेल्पलाइन की इंचार्ज है, लेकिन हेल्पलाइन का काम महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमिला के मार्ग दर्शन में चलता है। लॉकडाउन से पहले हेल्प लाइन पर गंभीर अपराध से जुड़ी कॉल भी आती थी। इसमें छेड़छाड़ की शिकायत भी थी, लेकिन लॉकडाउन के दौरान तीन से चार सप्ताह में पति द्वारा पत्नी से मारपीट की ज्यादातर शिकायत आ रही हैं। हालांकि कुछ लोग मिस कॉल तो कुछ गलती से नंबर मिलने की बात कहते हैं।
केस नंबर 1 : कुरुक्षेत्र से आई कॉल, शराब पीकर मारपीट कर रहा पति
एक महिला अधिकारी ने बताया कि वीरवार को महिला हेल्प लाइन पर महिला ने कॉल कर कहा कि उसका पति शराब पीकर आया है। जिस शराब पर वह 200 रुपये खर्च कर रहा था, अब 800 रुपये खर्च करके आया है। जब उसने टोका तो मारपीट करने लगा। महिला कर्मी ने जब महिला का पता पूछा तो उसने शाहबाद बताया। इसके चलते शिकायत को कुरुक्षेत्र पुलिस के पास भेज दिया। महिला पुलिसकर्मियों का कहना है कि कई बार लाइन में गड़बड़ी के चलते नंबर दूसरे जिले में मिल जाता है।
विज्ञापन
केस नंबर 2 : कमला नगर में पुलिस ने कराया पति-पत्नी में समझौता
महिला हेल्पलाइन नंबर पर कमला नगर की एक महिला ने शिकायत की कि जैसे ही उसने पति से काम के लिए कहा तो झगड़ा करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। महिला हेल्पलाइन से शिवाजी कालोनी थाने में सूचना दी गई। वहां से पुलिस महिला के घर पहुंची। हालांकि ज्यादातर मामलों में समझौता हो जाता है।
केस नंबर 3 : श्रीनगर कॉलोनी में पति ने फोड़ा सिर
तीन दिन पहले शहर की श्रीनगर कालोनी से एक महिला ने फोन किया कि उसका परिवार दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। लॉकडाउन के चलते काम नहीं है। पति व पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। महिला ने कहा कि उसके पति ने उसका सिर फोड़ दिया है। तत्काल हेल्पलाइन से पीजीआईएमएस थाने में सूचना दी गई। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने की बात कही। हालांकि पारिवारिक मामलों में ज्यादातर महिलाएं समझौता कर लेती हैं।
केस नंबर 4 : पति के साथ सास व जेठ दहेज के लिए कर रहे मारपीट
कच्चा चमारिया रोड स्थित एक महिला ने हेल्प लाइन नंबर पर कॉल की कि उसका पति, जेठ व सास उसके साथ दहेज के लिए मारपीट कर रहे हैं। महिला पुलिसकर्मी ने तत्काल सदर पुलिस को महिला का पता व मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद पुलिस ने घर पहुंच कर पड़ताल की।
जब महिला ने नहीं की दोबारा कॉल
लॉकडाउन के दौरान किलोई गांव से एक महिला ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की कि स्टेडियम में कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे हैं। जबकि नियमों के तहत ऐसा नहीं किया जा सकता। महिला पुलिसकर्मी ने पूछा कि अच्छी तरह बताओ। कोई फोटो हैं क्या। कॉल करने वाली महिला ने कहा कि अब अपने भाई को भेजकर पता करवाती है। हालांकि दोबारा महिला की कॉल नहीं आई।
लॉकडाउन में महिलाओं के प्रति गंभीर अपराध के मामले घटे हैं। पति व पत्नी के बीच मारपीट की ज्यादातर शिकायतें आ रही हैं। हेल्प लाइन पर तैनात पुलिसकर्मी तत्काल संबंधित थाना पुलिस को सूचित करती है। हालांकि ज्यादातर मामलों में पति व पत्नी के बीच समझौता हो जाता है। महिला पुलिस भी शहर की सुरक्षा के लिए पूरी तरह अलर्ट है।
- इंस्पेक्टर प्रमिला, प्रभारी महिला थाना
दंपती खुद को छोटी-छोटी चीजों में रखें व्यस्त
लॉकडाउन के कारण पूरा परिवार घर पर है। ऐसे में पति व पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होना स्वाभाविक है। दंपती को चाहिए कि छोटे-छोटे कामों में खुद को व्यस्त रखें। जैसे गार्डनिंग व पेंटिंग या बच्चों के साथ खेलना शामिल है। इसके अलावा पुस्तक भी पढ़ सकते हैं।
सोनिया महिला, महिला प्रोफेसर एवं मनोवैज्ञानिक