{"_id":"6828f4029c1d8856460670e0","slug":"by-election-of-atayal-and-baniyani-sarpanch-will-be-held-on-june-15-rohtak-news-c-17-roh1019-655176-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 15 जून को होगा अटायल व बनियानी सरपंच का उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 15 जून को होगा अटायल व बनियानी सरपंच का उपचुनाव
Sun, 18 May 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 18 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। सांपला खंड के गांव अटायल व कलानौर खंड के गांव बनियानी के सरपंच पद का उपचुनाव 15 जून को होगा। साथ ही, दूसरी पंचायतों के खाली हुए पंच के पदों के लिए उसी दिन वोट डाले जाएंगे। डीसी धर्मेंद्र सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी।
डीसी ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। पूरे प्रदेश में एक साथ 15 जून को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 24 से 30 मई तक नामांकन किए जाएंगे, 25 और 29 मई की छुट्टी रहेगी। नामांकन का समय सुबह 10 बजे से दोपहर के 3 बजे तक तय किया गया है। 31 मई को नामांकन पत्रों की जांच व 2 जून नाम वापसी की तिथि रहेगी। उसी दिन दोपहर बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 जून को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद शाम को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
यहां-यहां होने हैं जिले में चुनाव
डीसी ने बताया कि अटायल व बनियानी में सरपंच पद, इंद्रगढ़ के वार्ड नंबर 9, लाखन माजरा के वार्ड नंबर 18, सुंदरपुर के वार्ड नंबर एक, काहनी के वार्ड 6, मुंगाण के वार्ड एक, मकड़ौली कलां के वार्ड 15, कंसाला के वार्ड 5 व 10, आसन के वार्ड 5, 8 व 9, घुसकानी के वार्ड 6, खिड़वाली के वार्ड 13, सिंहपुरा खुर्द के 5, सांघी के वार्ड 16, इस्माइला 9बी के वार्ड 13, मोरखेड़ी के वार्ड 11, अजायब के वार्ड 13, अजायब खास के वार्ड 4 व 5, निंदाना खास के वार्ड 7 व सीसर खास के वार्ड 5 के लिए पंच पदों के लिए वोट डाले जाएंगे।