फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   By-election for Sarpanch in Union Minister Manohar Lal's native village Baniyani tomorrow

Rohtak News: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के पैतृक गांव बनियानी में सरपंच के लिए उप चुनाव कल

Sat, 14 Jun 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 14 Jun 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
By-election for Sarpanch in Union Minister Manohar Lal's native village Baniyani tomorrow
13कलानौर01...गांव बनियानी में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर एकत्रित ग्रामीण। संवाद
कमलजीत सिंह
विज्ञापन

कलानौर (रोहतक)। केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पैतृक गांव बनियानी में रविवार को 4263 मतदाता सरपंच का चुनाव करेंगे। गांव के सरपंच ओमप्रकाश का हृदयगति रुकने से देहांत हो गया था। सरपंच पद के तीनों प्रत्याशी अधूरे विकास कार्य पूरे करवाने का वादा कर रहे हैं। वहीं, पिलाना गांव के वार्ड 15 से मनदीप को सर्वसम्मति से पंच चुना गया है।
बनियानी गांव के सरपंच पद के तीन प्रत्याशी महिपाल, रामजीवन व पूर्व सरपंच प्रतिनिधि बंसी विज मैदान में हैं। गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। साथ ही, नाले भी रुके पड़े हैं। आरओ प्लांट व पार्क का कार्य अधूरा पड़ा है। जहां पर पार्क बनाया जाना है, वहां पर गंदा पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

युवाओं के लिए गांव में एक भी खेल स्टेडियम नहीं है। गांव के ही एक सामाजिक कार्यकर्ता व अन्य लोगों की मदद से जमीन किराये पर लेकर उसमें बच्चों से प्रैक्टिस करवाई जा रही है। गांव में करीब 8 हजार आबादी है। ग्रामीणों का कहना है कि वे विकास कार्य को प्राथमिकता देने वाले प्रत्याशी को ही गांव का सरपंच चुनेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बनियानी गांव से रोहतक शिफ्ट हो गया मनोहर लाल का परिवार
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का परिवार बनियानी गांव से रोहतक शिफ्ट हो गया है। भाई दर्शन परचून की दुकान चलाते हैं। उनका कहना है कि वह भी जल्द ही रोहतक शिफ्ट होने वाले हैं। समाजसेवी नरेंद्र प्रजापति ने बताया कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के अलावा परिवार के अन्य सदस्य राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। वे गांव की राजनीति में भी भाग नहीं लेते।


-----------
ये हैं गांव में चुनावी मुद्दे
बनियानी गांव में सफाई व्यवस्था ठप है। स्वास्थ्य सुविधाओं का भी अभाव है। गांव में पेजयल की किल्लत बनी हुई है।

13कलानौर01...गांव बनियानी में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर एकत्रित ग्रामीण। संवाद

13कलानौर01...गांव बनियानी में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर एकत्रित ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed