{"_id":"5e6bd13f8ebc3ea4dd47913a","slug":"businessman-meet-police-for-security-rohtak-news-rtk546721827","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट की वारदात से दहले व्यापारी, पुलिस अधिकारियों से मिले और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट की वारदात से दहले व्यापारी, पुलिस अधिकारियों से मिले और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की
विज्ञापन
सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस अधिकारी से मिलते व्यापारी । संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। रेलवे रोड स्थित सुनारों वाली गली में वीरवार की रात लूट की प्रयास की वारदात के बाद से व्यापारियों में सुरक्षा की चिंता सताने लगी। इसी चिंता के चलते शुक्रवार को सराफा बाजार व्यापारी एकजुट हुए। व्यापारियों का कहना है कि वारदात के बाद पुलिस के पास आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य कई तरह के तथ्य होते हैं, लेकिन पुलिस आरोपियों को पकड़ पाने में पूरी तरह फेल साबित हुई है। इसी के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और वे निरंतर वारदात को अंजाम दे रहें है। सुरक्षा का प्लान तैयार करने के बाद व्यापारियों ने डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा से मुलाकात की और सुरक्षा की मांग की। व्यापारियों की मांग के चलते डीएसपी ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सहित हथियारों से युक्त दो पुलिस राइडर लगा दिए हैं।
शुक्रवार को व्यापारी इकट्ठा हुए और निर्णय लिया कि कष्ट निवारण कमेटी की मीटिंग में गृहमंत्री अनिल विज को इस समस्या से अवगत करवाएंगे और समस्या के निदान के लिए मांग करेंगे। हालांकि गृहमंत्री आए नहीं थे। इसके बाद घटना को लेकर महाराजा अजमीढ़ स्वर्णकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र भारत ने शुक्रवार को सिटी थाना प्रभारी प्रमोद गौतम को बाजार में बुलाकर सारी स्थिति से अवगत करवाया। देवेंद्र भारत ने कहा कि व्यापारियों को भिवानी स्टैंड से लेकर अग्रसेन चौक और सुनारों वाली गली के लिए स्थायी रूप से दो पुलिस राइडर हथियारों के साथ तैनात चाहिए। इस बात पर सहमति जताते हुए थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने दो सिपाहियों को रेलवे रोड के व्यापारियों की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद सभी सराफा व्यापारियों ने साथ चलकर थानेदार को घटना स्थल और सुनारों वाली गली का मुआयना करवाया।
वारदात होने के बाद पुलिस सिर्फ सीसीटीवी फुटेज लेकर घूमने तक सीमित : बख्शी
रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान हेमंत बक्शी के नेतृत्व में सभी व्यापारी एकजुट होकर लघु सचिवालय पहुंचे, जहां व्यापारियों ने डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा के सामने सुरक्षा संबंधी समस्याएं रखीं। उन्होंने सराफा व्यापारियों की हथियार की लाइसेंस फाइलों को निकालने में और आर्म्स लाइसेंस के बनाने की जटिल प्रक्रिया को सरलीकरण करने की मांग की। व्यापारियों ने लूट के प्रयास की इस 11वीं वारदात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि वह पिछले 20-25 सालों से रेलवे रोड पर हुई वारदात को देख रहे हैं। हर बार पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की, लेकिन इसका कोई स्थायी हल नहीं निकला। हेमंत बख्शी ने बताया कि उनके संज्ञान में रेलवे रोड सराफा व्यापारियों से लूटपाट जैसी बड़ी 10 वारदात हुई हैं, लेकिन इन वारदात में से केवल दो या तीन वारदात ही ऐसी हैं, जिनमें अपराधी सलाखों के पीछे हैं। 20-25 सालों में सात से आठ मामले इस तरह के हुए हैं, जिनमें सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों की तस्वीरें पुलिस विभाग के पास होने के बावजूद वारदात अनसुलझी हैं।
विज्ञापन
आसपास के जिलों के व्यापारी भी आते हैं रोहतक
स्वर्णकार संघ के शहरी अध्यक्ष जगदीश वर्मा, पप्पू, महासचिव अमित वर्मा, त्रिलोक चंद सर्राफ, रवि वर्मा, सुमेर चंद, प्रवीण बंसल, राजेश सेठी, नरेश भालोठिया, संजय वर्मा, ऋ षि वर्मा, जय किशन मराठा, रघु मराठा, संतलाल वर्मा ने कहा कि रेलवे रोड शहर का एक ऐसा बाजार है, जहां भिवानी स्टैंड से लेकर सुनारों वाली गली तक लगभग 250 से 300 दुकानें बड़े सराफ ा व्यापारियों और सोने के जेवर बनाने वाले कारीगरों की हैं। जहां पर कच्चे सोने की खरीद से लेकर सोने की डाई कटिंग, पॉलिश, गलवाई, सुधरवाई का सारा काम गांधी कैंप, बड़े बाजार से ही नहीं, बल्किआसपास के लगते कस्बे कलानौर, सांपला, महम, जींद, गोहाना झज्जर, बहादुरगढ़ जैसे क्षेत्र से सराफा काम करवाने के लिए व्यापारी व अन्य लोग इस बाजार की इन गलियों में आते हैं, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से यहां किसी भी प्रकार के कोई इंतजाम नहीं है।