फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Businessman got entangled in dialing 101, two shops burnt to ashes before fire brigade arrived

Rohtak News: 101 नंबर डायल करने में उलझा व्यापारी, दमकल गाड़ी पहुंचने से पहले दो दुकानों में सामना जलकर राख

Sat, 06 Apr 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 06 Apr 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Businessman got entangled in dialing 101, two shops burnt to ashes before fire brigade arrived
05सीटीके03.. झज्जर रोड ​स्थित सिविल अस्पताल के पास वीरवार देर रात दुकान में लगी आग को बुझाते दम
रोहतक। शहर के सिविल रोड पर किला रोड के नजदीक वीरवार रात दो बजे दो दुकानों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। व्यापारी दमकल विभाग का नंबर डायल करने में उलझा रहा, जब तक गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक सामान जलकर नष्ट हो चुका था। साथ ही दुकान के ऊपर बने मकान में भी दरार आ गई।
विज्ञापन

व्यापारी मनोज जैन ने बताया कि किला रोड से झज्जर मोड़ की तरफ सिविल लाइन पर पावर हाउस के ठीक सामने उसकी हैंडलूम की दो दुकान हैं। दुकानों के ऊपर मकान बना रखा है। रात करीब दो बजे वह सो रहा था, तभी राहगीर ने दुकान के बोर्ड पर नंबर देखकर उसे कॉल की। बताया कि आपकी दुकान के अंदर आग लगी हुई है। वह तुरंत नीचे आया और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस बीच बाहर भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन

...
नहीं पता था 101 नंबर हो चुका है बंद
व्यापारी ने बताया कि उसने दमकल विभाग को सूचना देने के लिए 101 नंबर कई बार डायल किया, लेकिन नंबर नहीं लग सका। इसमें 10 से 12 मिनट निकल गए। इसके बाद किसी ने बताया कि 112 नंबर पर कॉल करो। उसने कॉल की तो 45 मिनट देरी से दमकल की गाड़ी मौके पर आई, जबकि रात को रोड खाली था, तब तक दोनों दुकानों में आग फैल चुकी थी। व्यापारी का दावा है कि हादसे के कारण चदर, गद्दे के कवर, खिड़की के कवर, कंबल आदि सहित 30 लाख के करीब का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
जो मेरे साथ जो हुआ, आपके साथ न हो...
पीड़ित व्यापारी मनोज जैन का कहना है कि जो उनके साथ हुआ, अन्य व्यापारियों के साथ नहीं हो, इसके लिए सतर्क हो जाएं। आगे गर्मी का मौसम है। सभी याद रखें कि 101 नंबर बंद हो चुका है, आग लगने पर 112 पर कॉल करें। शासन व प्रशासन से मांग है कि लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाए, क्योंकि अगर दिन के समय किला रोड व चमेली मार्केट जैसे तंग एरिया आग लग गई तो कैसे बुझाएंगे, जब रात को खाली रोड पर दमकल की गाड़ी को आने में इतना समय लग गया।
...
डायल 112 में लगता है समय, 101 से सीधा होता था कॉलर से संपर्क
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक साल से डायल 112 सिस्टम लागू है। पहले 101 पर कॉल करने वाले से दमकल कर्मियों का सीधा संपर्क होता था। तुरंत लोकेशन मिल जाती। अब डायल 112 से कॉल आई है, इसमें मोबाइल नंबर बताया जाता है। मोबाइल नंबर पर दोबारा संपर्क करने पर कॉलर किसी रिश्तेदार या दूसरी जगह कॉल करने में व्यस्त हो जाता है। ऐसे में लोकेशन ट्रेस करने में समय लग जाता है। अगर 101 नंबर ही फायर ब्रिगेड को दिया जाए तो दमकल गाड़ी को पहुंचने में कम समय लगेगा।
...
वर्जन
दमकल गाड़ी समय पर पहुंचे, इसके लिए लोगों को डायल 112 के बारे में जागरूक करेंगे। जहां भी कर्मी जाएंगे, वहां अवगत कराया जाएगा। साथ ही रिपोर्ट लेंगे कि रात को दुकान में आग लगने की सूचना पर टीम कितने समय में पहुंची।
संजीव डागर, फायर ऑफिसर रोहतक
...
हर रोज आ रही 5 कॉल, कर्मियों की छुट्टियां रद्द
दमकल विभाग के पास आग लगने की हर रोज 5 के करीब कॉल आने लगी हैं। अब गेहूं की पकाई का सीजन भी आ गया है। वीरवार को जहां पीजीआई की ओटी में आग लग गई थी, जबकि वीरवार रात को हैंडलूम की दो दुकान जलकर नष्ट हो गई। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी हैं।

...
सिटी फायर स्टेशन पर 30 व सेक्टर 5 में 27 कर्मचारी ड्यूटी पर हैं। सभी को वर्दी में रहने की हिदायत दी है। जो कर्मचारी आठ घंटे की ड्यूटी करके घर जाएंगे, वह भी अलर्ट रहेंगे। अगर वह शहर में रहते हैं तो तत्काल ड्यूटी पर बुलाया जा सकता है।
राजबीर दलाल, इंचार्ज, सिटी फायर स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed