फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Buses will run for UP and Uttarakhand from November 5

यूपी और उत्तराखंड के लिए पांच नवंबर से चलेंगी बसें

Wed, 14 Oct 2020 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Buses will run for UP and Uttarakhand from November 5
त्योहार पर काफी संख्या में सवारी आने की उम्मीद में रोहतक डिपो ने पांच नवंबर से फिर उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के लिए बसें चलवाने का फैसला लिया है। मंगलवार को महाप्रबंधक ने अधीनस्थों के साथ त्योहार पर बसें चलवाने को लेकर मंथन किया। इस दौरान तय हुआ उत्तरप्रदेश जाने वाली बसें केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) से होकर आवागमन करेंगी। फिलहाल सवारियां नहीं मिलने की वजह से रोहतक डिपो ने आगरा, मथुरा, हरिद्वार व देहरादून की बस सेवा बंद कर दी है। विगत दो साल के आंकड़ों से स्पष्ट हुआ कि दीपावली से करीब एक सप्ताह पहले सवारियों की संख्या बढ़ती है। इसके आधार पर तय हुआ कि पांच नवंबर से फिर आगरा, मथुरा, हरिद्वार व देहरादून के लिए बसों का संचालन शुरू किया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। महाप्रबंधक जोगेंद्र रावल ने बताया कि त्योहार पर सवारियों की संख्या बढ़ने पर पांच नवंबर से आगरा, मथुरा, देहरादून व हरिद्वार की बसों का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा। लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed