फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Buses will be dispatched according to the number of sisters

बहनों की संख्या के हिसाब से रवाना की जाएंगी बसें

Thu, 19 Aug 2021 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Buses will be dispatched according to the number of sisters
रक्षाबंधन के चलते रोहतक डिपो 21 अगस्त की दोपहर से 22 अगस्त की रात 12 बजे तक बहनों के लिए 175 से ज्यादा बसों का संचालन करेगा। बहनों की संख्या के हिसाब से रूटों पर बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा का तोहफा दे दिया है। जिसके तहद 21 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 22 अगस्त की रात तक बहनें बसों में नि:शुल्क सफर कर सकेंगी। सरकार का आदेश आने के बाद रोडवेज अधिकारियों ने सुचारु बसों का संचालन कराने के लिए तय किया है कि जिस मार्ग पर बहनें ज्यादा होंगी, वहीं के लिए बस रवाना की जाएगी। वजह, निर्धारित रूट की बसें चलाने से बहनों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। 21 अगस्त की दोपहर 12 बजे के बाद बस स्टैंड से चलने वाली किसी भी बस में बहनों का टिकट नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन

चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद्द
प्रदेश सरकार का आदेश आने के बाद रोहतक डिपो प्रशासन ने चालक-परिचालकों की 20 अगस्त से 23 अगस्त तक छुट्टियां रद्द कर दी हैं, ताकि बसों का सुचारु संचालन हो। इसके अलावा कुछ कर्मियों को रिजर्व में रखा जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें ड्यूटी पर भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मुख्यालय से रक्षाबंधन पर बहनों के लिए नि:शुल्क बस चलाने का आदेश आ गया है। 21 अगस्त की दोपहर से 22 अगस्त की रात तक रोडवेज बसों में बहनें नि:शुल्क सफर करेंगी। बहनों को दिक्कत न हो, इसलिए तय हुआ कि जिस रूट की सवारी ज्यादा होंगी, उसी पर बस रवाना की जाएगी। सभी ड्राइवर-कंडक्टर की 20 से 23 अगस्त तक छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।
- जयबीर हुड्डा, कार्यवाहक ट्रैफिक प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed