{"_id":"65c7f67201cfafe5bd051774","slug":"bullets-were-fired-from-maternal-uncles-licensed-revolver-at-sitaram-halwai-shop-rohtak-news-c-17-roh1019-356652-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीताराम हलवाई की दुकान पर मामा की लाइसेंसी रिवाॅल्वर से चलाई थीं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीताराम हलवाई की दुकान पर मामा की लाइसेंसी रिवाॅल्वर से चलाई थीं गोलियां
विज्ञापन
रोहतक। सांपला के सीताराम हलवाई की दुकान खेड़ी साध निवासी नवीन उर्फ भांजा ने अपने मामा संदीप उर्फ मॉनीटर की 32 बोर की लाइसेंसी रिवाॅल्वर से गोली चलाई थी। पुलिस ने नवीन व उसके साथी अमित व कपिल को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से स्कॉर्पियो, डोगा बंदूक व चार कारतूस बरामद हो चुके हैं। अब लाइसेंसी रिवाॅल्वर बरामद करनी है, जिससे गोली चलाई गई थी।
एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली कि सांपला में सीताराम हलावाई की दुकान पर गोली चली है। पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान मालिक सुनील की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया था। दुकान पर फेंकी गई पर्ची पर अमन भैंसवाल ग्रुप, भाऊ गैंग लिखा और एक करोड़ की रंगदारी मांगी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, साथ ही काले रंग की नई स्कॉर्पियो का रिकाॅर्ड जुटाया गया। पुलिस ने दबिश देकर शुक्रवार को नयाबांस गांव के बाईपास से स्कॉर्पियो सहित नवीन उर्फ भांजा निवासी खेड़ी साध हाल सांपला, अमित उर्फ मीता निवासी छारा जिला झज्जर व कपिल उर्फ भोलू निवासी आसंडा जिला झज्जर को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपियों का किसी भी गैंग से संबंध नहीं है।
गोहाना की वारदात देखकर रंगदारी मांगने की रची साजिश
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि नवीन, कपिल व अमित दोस्त हैं। अमित ने ढाई माह पहले नई स्कॉर्पियो खरीदी थी। तीनों ने पहले सांपला में बाईपास स्थित नवीन के होटल में शराब पी। तीनों स्कॉर्पियो में सवार होकर रोहतक आए। यहां से झज्जर और फिर वापस सांपला आ गए। जमकर शराब पी। गोहाना के रंगदारी प्रकरण की तर्ज पर सीताराम हलवाई से एक करोड़ की रंगदारी मांगने की साजिश रची। बुधवार को दुकान खुलने के 10 मिनट पहले आरोपी दुकान से थोड़ी पर गाड़ी लेकर पहुंची। जैसे ही दुकान मालिक शटर ऊपर उठाने लगा, तभी नवीन ने मामा की लाइसेंसी रिवाॅल्वर से गोलियां चलाई। इसके बाद पर्ची फेंककर फरार हो गए। वहां से सोनीपत की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
यह है आरोपियों का रिकाॅर्ड
नवीन उर्फ भांजा : आरोपी ने 12 जुलाई 2019 को बेरी रोड सांपला पर जिम के सामने अनिल नाम के युवक को गोली मारी थी, जिसमें आरोपी 10 माह बाद तक जेल में रहा। 2020 से जमानत पर बाहर है।
अमित उर्फ मीता : आरोप है कि अमित ने गांब बलंब में जमीन पर अवैध कब्जा किया था। 20 मई 2020 में जब पुलिस पहुंची तो आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर सरकारी काम में बाधा डाली। 26 दिसंबर 2022 को अमित ने अन्य साथी के साथ मिलकर सेक्टर-1 में एक युवक से मारपीट की।
कपिल उर्फ भोलू : आरोपी कपिल का अभी कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है।