फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bullet shot at Rewari teacher in Kanheli, went through stomach and hit friend too

Rohtak News: कन्हेली में रेवाड़ी के शिक्षक को मारी गोली, पेट के आरपार निकलकर दोस्त को भी जा लगी

Mon, 06 Mar 2023 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 06 Mar 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Bullet shot at Rewari teacher in Kanheli, went through stomach and hit friend too
रोहतक। कन्हेली गांव में शनिवार की रात पार्टी कर रहे दोस्तों के बीच कहासुनी में गोली चल गई। एक युवक ने जेब से पिस्तौल निकाली और गोली चला दी। दादरी जिले के गांव मालकोष निवासी 51 वर्षीय बलवान सिंह के पेट से आरपार निकल कर गोली साथ खड़े बहुजमालपुर निवासी परमजीत के हाथ में जा लगी। बलवान सिंह रेवाड़ी के गांव गुडीयानी के सरकारी स्कूल में शिक्षक है। साथ ही रोहतक में दोस्तों से मिलने आया हुआ था। पुलिस ने कन्हेली निवासी नगेंद्र उर्फ सटरा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

चरखी दादरी जिले के गांव मालकोष निवासी बलवान सिंह ने दी शिकायत में बताया कि चार मार्च को वह रोहतक आया हुआ था। साथ ही कन्हेली गांव निवासी कुलदीप सिंह के कार्यालय में चल रही पार्टी में शामिल हो गया। साथ में कन्हेली गांव निवासी रणबीर सिंह, नागेंद्र उर्फ सटरा, रिटौली निवासी भोला, सुबाना निवासी प्रवीण, मायना निवासी वजीर, पानीपत के जोरासी निवासी सुभाष व बहुजमालपुर निवासी परमजीत भी थे। सभी बैठकर शराब पी रहे थे। पार्टी के दौरान नागेन्द्र उर्फ सटरा सभी को गालियां दे रहा था। उसने नागेंद्र को गाली देने से रोका। उसे समझाने के लिए कार्यालय से बाहर लेकर आ गया। बाकी दोस्त भी बाहर आ गए।
विज्ञापन

जब नागेंद्र को समझा रहे थे, तभी उसने पिस्तौल से उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली दायीं तरफ से आरपार होकर साथ खड़े परमजीत को जा लगी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से हथियार सहित फरार हो गया। घायल को साथियों ने खेड़ी साध के नजदीक निजी अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमानत की खुशी चल रही थी पार्टी, पुराना रिकाॅर्ड है आरोपी का
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीन साल पुराने एक केस में एक युवक की जमानत हुई थी। इसी खुशी में गांव निवासी कुलदीप सिंह के कार्यालय के अंदर पार्टी चल रही थी। पार्टी के दौरान कहासुनी व गाली-गलौज के चलते फायरिंग हुई है। आरोपी नागेंद्र उर्फ सटरा का पुराना रिकाॅर्ड है, जिसकी तलाश में सीआईए व शिवाजी काॅलोनी थाना पुलिस दबिश दे रही हैं।


गोली शिक्षक बलवान सिंह के पेट से आरपार हो गई थी, जिसकी हालत खतरे से बाहर है। आरोपी नगेंद्र उर्फ सटरा का पुराना रिकाॅर्ड रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। इसके लिए सीआईए व साइबर क्राइम टीम की भी मदद ली जा रही है। जल्द उसे काबू कर लिया जाएगा।
- अश्वनी कुमार, जांच अधिकारी थाना शिवाजी काॅलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed