फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bulk waste producers identified, Joint Commissioner held a meeting

Rohtak News: थोक अपशिष्ट उत्पादक चिह्नित, संयुक्त आयुक्त ने की बैठक

Fri, 24 Apr 2026 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Bulk waste producers identified, Joint Commissioner held a meeting

विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम की ओर से थोक अपशिष्ट उत्पादकों को चिह्नित कर प्रतिदिन नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नगर निगम के साथ पीजीआईएमएस, प्रजापति धर्मशाला, पंजाबी धर्मशाला, श्रीराम पैलेस ने विधिवत अनुबंध भी किया है।
उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी ने इस संबंध में वीरवार को 10 थोक अपशिष्ट उत्पादकों के साथ बैठक की। स्पष्ट किया गया कि 27 अप्रैल तक नगर निगम के साथ विधिवत अनुबंध किया जाए।
विज्ञापन

अपने स्तर पर कचरा निस्तारण प्लांट स्थापित किया है तो उसकी जानकारी निगम कार्यालय में उपलब्ध कराएं। बैठक के दौरान बताया गया कि नियमों की अवहेलना मिलने पर 50,000 रुपये का जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की सफाई शाखा की टीम ने वीरवार को 5400 रुपये के 11 चालान किए। इसमें गंदगी फैलाने वालों के चार चालान कर 1400 रुपये व सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों के 4000 रुपये के सात चालान किए गए।
शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed