फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BSF head constable martyred in Naxalite attack in Manipur merged into Panchatatva

Rohtak News: मणिपुर में नक्सली हमले में शहीद हुए बीएसएफ के हेड कांस्टेबल पंचतत्व में विलीन

Thu, 26 Dec 2024 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
BSF head constable martyred in Naxalite attack in Manipur merged into Panchatatva
शहीद के भाई को तिरंगा भेंट करते बीएसएफ के जवान। संवाद
मणिपुर में 22 दिसंबर को नक्सली हमले में शहीद हुए बीएसएफ के हेड कांस्टेबल सुनील कुमार मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी पार्थिव देह का किलोई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जिला प्रशासन की ओर से उपमंडलाधीश आशीष कुमार ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनकी अंतिम यात्रा में गांव के अलावा आसपास के इलाके से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन

किलोई निवासी 46 वर्षीय बीएसएफ के हेड कांस्टेबल सुनील कुमार मणिपुर में तैनात थे। वहां वह 22 दिसंबर को देश की सेवा करते हुए नक्सली हमले में शहीद हो गए। उनकी शहादत की सूचना मिलते ही परिजनों के अलावा पूरा गांव व आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार सुबह बीएसएफ के विशेष वाहन से तिरंगे में लिपटा सुनील का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। यहां शहीद के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़़ा।
विज्ञापन

बीएसएफ के जवानों की टुकड़ी ने गोली चलाकर व मातमी धुन बजाकर शहीद को अंतिम विदाई दी। शहीद के परिजनों ने कहा कि हमें अपने लाडले की शहादत पर गर्व है। वह करीब 18 वर्ष पहले बीएसएफ में भर्ती हुए थे। सुनील की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी स्वाति करीब 18 वर्ष व छोटी बेटी सिमरन करीब 14 वर्ष की है। सुनील कुछ दिन पहले ही छुट्टी से अपनी ड्यूटी पर लौटे थे।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed