फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BSB and JLN canal will remove water shortage of eight villages

Rohtak News: बीएसबी और जेएलएन नहर दूर करेगी आठ गांवों की पानी की किल्लत

Sat, 27 Apr 2024 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 27 Apr 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
BSB and JLN canal will remove water shortage of eight villages
26सीटीके05....जनस्वास्थ्य विभाग अधीक्षण अ​भियंता आरके शर्मा। संवाद
रोहतक। अमृत योजना-2 के तहत जनस्वास्थ्य विभाग बीएसबी नहर और जेएलएन नहर से आठ गांवों को जोड़ने की तैयारी में है। इसे लेकर प्रपोजल तैयार किया गया है। योजना को हरी झंडी मिलने के बाद इन आठ गांवों बलियाना, सुनारिया कला, सुनारिया खुर्द, पहरावार, बोहर, गढ़ी बोहर, अस्थल बोहर व खेड़ीसाध में पानी की आपूर्ति सुचारू ढंग से हो सकेगी। अभी इन गांवों में अलग-अलग माध्यमों, किसी गांव में माइनर का पानी तो किसी में बीएसबी और जेलएलएन से पानी भेजा जा रहा है। अब बीएसबी (भालौठ सब ब्रांच नहर) और जेएलएन (जवाहर लाल नेहरू) नहर को एक पाइपलाइन से जोड़ने की योजना है। रोस्टर के तहत प्रत्येक 32 दिन बाद बीएसबी का आठ दिन पानी नहीं मिलता है। ऐसे ही जेएलएन 16 से 20 दिन पानी छोड़ा जाता है। ऐसे में जलसंकट गहराता है। यह कनेक्शन होने के बाद जल की सप्लाई नियमित निर्बाध पहुंचेगी।
विज्ञापन


---वर्जन

आठ गांवों का प्रपोजल भेजा गया है। खर्च का इस्टीमेट अभी तैयार नहीं है। एक बार हरी झंडी मिल जाए, इसके बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। नागरिकों की जल संबंधी समस्या पर विभाग गंभीर है और लगातार इस पर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

-आरके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed