फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Brother-in-law made up story of robbery, said- four youths in Eco van snatched in Rohtak Gandhara turn

Rohtak: जीजा ने बनाई 2 लाख की लूट की कहानी, बोला- गांधरा मोड़ पर इको वैन में सवार चार युवक छीनकर ले गए

Sat, 27 Jul 2024 11:51 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 27 Jul 2024 11:51 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक जब दो लाख की लूट की शिकायत देने वाले रघुबीर सिंह से पूछा कि दो लाख रुपये कहां से लेकर आया। बैंक से निकलवाए या घर पर रखे थे। रखे थे तो कहां से आए। रघुबीर पुलिस के इन सवालों का सही ढंग से जवाब नहीं दे सका।

विज्ञापन
Brother-in-law made up story of robbery, said- four youths in Eco van snatched in Rohtak Gandhara turn
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में साले को दो लाख रुपये न देने पड़े, इसके लिए जीजा ने लूट की फर्जी कहानी बनाई। पुलिस को शिकायत देकर कहा, गांधरा मोड़ पर इको वैन में सवार चार लोगों ने उससे पैसे छीन लिए और नीचे उतारकर फरार हो गए। पुलिस ने सख्ती से सवाल किए तो बोला, उसने झूठी शिकायत दी है। अब पुलिस शिकायतकर्ता के खिलाफ ही फर्जी शिकायत देने की कार्रवाई करने का विचार कर रही है। 

विज्ञापन


पीएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि ब्राह्मणवास गांव निवासी रघुबीर सिंह ने शुक्रवार को शिकायत दी कि उसने अपने साले के 2 लाख रुपये देने थे। वह पैसे देने के लिए रोहतक स्थित शांतमई चौक से इको वैन में बैठा। वैन में चालक के अलावा तीन अन्य युवक भी सवार थे। जब वैन खरावड़ से आगे मोड़ पर पहुंची तो युवकों ने मारपीट करके उससे पैसे छीन लिए और गांधरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर दो किलोमीटर आगे उतारकर फरार हो गए। सांपला पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की।
विज्ञापन


कहां से पैसे लेकर आया, यह बता नहीं पाया रघुबीर सिंह
पुलिस के मुताबिक जब दो लाख की लूट की शिकायत देने वाले रघुबीर सिंह से पूछा कि दो लाख रुपये कहां से लेकर आया। बैंक से निकलवाए या घर पर रखे थे। रखे थे तो कहां से आए। रघुबीर पुलिस के इन सवालों का सही ढंग से जवाब नहीं दे सका। इससे पुलिस का शक बढ़ता चला गया। सख्ती से सवाल किए तो खुलासा कर दिया कि उसने झूठी कहानी बनाई थी, ताकि रिश्तेदार के पैसे न देने पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
आरोपी ने पुलिस को लूट की झूठी शिकायत दी है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर पुलिस विचार कर रही है। शाम तक निर्णय ले लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर बिजेंद्र, प्रभारी थाना सांपला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed