फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Broken idols, images, and temples of deities were sent to Gatauli Dham.

Rohtak News: खंडित देवी-देवताओं की मूर्तियों, तस्वीरों व मंदिरों को भेजा गतौली धाम

Wed, 15 Apr 2026 04:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 15 Apr 2026 04:05 AM IST
विज्ञापन
Broken idols, images, and temples of deities were sent to Gatauli Dham.
31-रोहतक के दिल्ली बाईपास ​स्थित नहर में जाने से रोकी गई खंडित देवी देवताओं की मूर्तियों, तस्वी
रोहतक। सुनो नहरों की पुकार मिशन के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की ओर से सौंपी गई देवी-देवताओं की मूर्तियों, तस्वीरों, वस्त्र व खंडित मंदिरों को मंगलवार को जींद जिले के गतौली धाम में भेजा। यहां धार्मिक सामान का माह की प्रत्येक पूर्णिमा को उचित विधि-विधान के साथ निस्तारण किया जाता है।
विज्ञापन

मिशन संस्थापक मुख्य संरक्षक एवं जाट कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. जसमेर सिंह ने बताया कि नवरात्रों के दौरान व प्रतिदिन श्रद्धालु देवी-देवताओं की खंडित व पुरानी मूर्तियां, तस्वीर, वस्त्र दिल्ली बाईपास के नजदीक नहरों के पुलों के साथ बनाए गए स्थान पर रख जाते हैं।
विज्ञापन

मिशन के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रविंद्र नांदल व समाजसेवी ईश्वर दलाल ने बताया कि धार्मिक सामान को एकत्रित कर जींद जिले के गोविंद धाम गतौली में भेजा जाता है। वहां के सेवक पूर्णिमा के दिन सारे सामान का शुद्धिकरण करते हैं। अलग-अलग करके कुछ सामान का कुंड की अग्नि में विसर्जन कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, कुछ सामान की ईंटें बनाकर देश के मंदिरों की नींव में लगाने के लिए भेज देते हैं ताकि हमारी आस्था का किसी प्रकार से निरादर न हो। गाड़ी का किराया सभी सदस्य प्रत्येक माह मिलकर एकत्रित कर लेते हैं।

इस दौरान साहब सिंह धामड, डॉ. संतलाल बुधवार, राजवीर सिंह, रणबीर मलिक, सुरेश मलिक, राजेंद्र दहिया, कैप्टन जगबीर मलिक, गौरव मलिक व कृष्णा रहबारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed