{"_id":"692ca5197c2ebdca7f06bf01","slug":"brijendra-singhs-sadbhav-yatra-will-enter-rohtak-today-rohtak-news-c-17-roh1020-770767-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा आज रोहतक में करेगी प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा आज रोहतक में करेगी प्रवेश
Mon, 01 Dec 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में चल रही सद्भाव यात्रा एक दिसंबर से रोहतक जिले में प्रवेश करेगी। दो दिन तक कलानौर हलके में रहेगी। इस यात्रा के मीडिया प्रभारी अमित काजल ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ महत्वपूर्ण बैठक के कारण शनिवार को यात्रा एक दिन के लिए स्थगित रही।
रविवार को यात्रा चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र से आरंभ होकर रोहतक की ओर बढ़ रही है। यह एक से दो दिसंबर तक कलानौर के गांवों खरावड़, कारौर, भंभेवा, बालंद, सुंड़ाना, मसूदपुर, काहनौर, निगाना और कलानौर से गुजरेगी।
इनमें जन सभाएं, संवाद कार्यक्रम और सामाजिक सौहार्द को लेकर जागरूकता पहलें भी आयोजित की जाएंगी। इसके बाद महम विधानसभा क्षेत्र में यात्रा प्रवेश करेगी। महम क्षेत्र में यात्रा छोटू बहू, बड़ी बहू, मोखरा, खरखड़ा, महम चबूतरा, खेड़ी, निदाना, बैंसी और लाखन माजरा से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
आगामी कार्यक्रम
एक दिसंबर : कलानौर
दो दिसंबर : कलानौर
तीन से चार दिसंबर: महम
पांच से छह दिसंबर : यात्रा अवकाश
सात दिसंबर :सम्मान समारोह
आठ से नौ दिसंबर: बरौदा
10–11 दिसंबर: गोहाना
12–13 दिसंबर: इसराना (अंतिम चरण)