फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand of Bribe by showing fear of filing GST case

हरियाणाः जीएसटी चोरी का केस बनाने का डर दिखा मांगी घूस, चार पर एफआईआर, अधीक्षक गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2020 11:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, रोहतक/पंचकूला/सोनीपत
अमर उजाला, रोहतक/पंचकूला/सोनीपत Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
Demand of Bribe by showing fear of filing GST case
सांकेतिक तस्वीर
जीएसटी चोरी के मामले में दवा कंपनी मालिक पर केस दर्ज करने का डर दिखाकर 12 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में सीबीआई चंडीगढ़ ने चार अफसरों पर केस दर्ज किया है। चारों ने दवा कंपनी के मालिक के साथ 9 नौ लाख रुपये में सेटलमेंट की थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने शिकायत के साथ एक ऑडियो भी सीबीआई को सौंपा है। सेंट्रल जीएसटी के अफसरों में एक अधीक्षक को गिरफ्तार कर सीबीआई टीम ने पंचकूला में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। इससे पहले सीबीआई टीम ने 15 अगस्त को आठ घंटे तक रोहतक में गिरफ्तार अधीक्षक का घर खंगाला था।
विज्ञापन


सीबीआई ने 13 अगस्त को सोनीपत के मनोज कालरा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। मनोज के अनुसार राई इंडस्ट्री एरिया में उसकी रिसर्च मेडिसन प्राइवेट लिमिटेड नाम की दवा कंपनी है। 6 अगस्त सुबह 11:00 बजे कंपनी कर्मचारी राजीव राय ने फोन कर बताया कि रोहतक सेंट्रल जीएसटी डिपार्टमेंट से टीम जांच के लिए आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मौके पर पहुंचा तो सीजीएसटी के अधीक्षक गुरविंद्र सिंह सोहल, अधीक्षक कुलदीप हुड्डा, इंस्पेक्टर रोहित मलिक और इंस्पेक्टर प्रदीप कार्यालय में बैठे मिले। अधीक्षक कुलदीप हुड्डा ने कहा कि आपकी कंपनी ने जीएसटी 12 प्रतिशत के हिसाब से जमा करवाई है, सरकार के अनुसार आपकी जीएसटी 18 प्रतिशत बनती है। ऐसे में आपके खिलाफ जुर्माना लगेगा।

कड़क अफसर हैं, पैसे नहीं दिए तो सख्त कार्रवाई करेंगे

शिकायतकर्ता मनोज ने आरोप लगाया कि उसने अधिकारियों से जीएसटी से जुड़े कई दस्तावेज दिखाए, लेकिन वे नहीं माने। अफसरों ने उन पर दबाव बनाया। अधीक्षक कुलदीप हुड्डा ने उसे मामला सेटल करने की बात कही और 12 लाख रुपये घूस मांगी। अन्य सभी ने कहा कि गुरविंदर सिंह सोहल बहुत कड़क अधिकारी हैं, अगर पैसे नहीं दिए तो सख्त कार्रवाई करेंगे। उसने इतने पैसे नहीं दे पाने में असमर्थता जताई तो टीम ने मोल भाव शुरू हुआ। इस दौरान उनके बीच चार लाख पहले और 5 लाख रुपये बाद में देने की बात तय हुई।

ये है ऑडियो क्लिप में
कोडवर्ड में बोले : सामान तीन किलो निकला है
कालरा का आरोप है कि उसने बैंक से चार लाख रुपये निकलवाए, लेकिन अफसरों को सिर्फ तीन लाख दिए। इस दौरान किसी ने रुपये नहीं गिने। बाकी रकम रोहतक जीएसटी दफ्तर में आकर देने को कहा। कालरा ने एक ऑडियो क्लिप सीबीआई को सौंपी है। इसका जिक्र उसने सीबीआई को दी शिकायत में भी किया है।

आरोप है कि 6 अगस्त रात 10:30 बजे अधीक्षक गुरविंदर सिंह सोहल का फोन आया। कोड वर्ड में बात करने लगे। बोले - सर वो सामान तीन किलो ही निकला है। इस पर मनोज ने कहा कि तीन लाख ही डाले थे, मैं मिलता हूं मंगलवार को। आवाज ठीक से न आने की वजह से फोन कट गया। इसके बाद मनोज कालरा ने सीबीआई को शिकायत दी। सीबीआई चंडीगढ़ ने 15 अगस्त की सुबह रोहतक के सेक्टर तीन स्थित सीजीएसटी रोहतक के अधीक्षक कुलदीप हुड्डा के घर पर छापा मारा।

मोबाइल सर्विलांस से पकड़ा

सीबीआई ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर रोहतक में छापे मारे। जहां से सुपरिंटेंडेंट कुलदीप हुड्डा को पकड़ा और उसके घर छानबीन करने पर लाखों रुपये की नकदी और सोने के जेवर बरामद किए हैं। रोहतक में एक इंस्पेक्टर के घर और दिल्ली के पश्चिम विहार में छापे मारे गए। जांच के लिए सीबीआई की चार टीमें लगी थीं। सीबीआई अपने साथ गाड़ी, रुपये, जेवर, वीडियो व ऑडियो रिकार्डिंग चंडीगढ़ ले गई है।

आठ घंटे खंगाला घर
सीबीआई ने सीबीआई चंडीगढ़ की टीम ने 15 अगस्त को रोहतक में आठ घंटे तक आरोपी अधिकारी कुलदीप हुड्डा का घर खंगाला। सीबाआई ने जीएसटी सेंट्रल रोहतक के अधीक्षक गुरविंद्र सिंह सोहल, कुलदीप हुड्डा, इंस्पेक्टर रोहित मलिक व प्रदीप के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 व 120बी के तहत मामला दर्ज किया है।

मेरे बेटे पर जीएसटी के नाम पर लगाए रिश्वत लेने के आरोप निराधार हैं। वह अपने ड्यूटी कर रहा था। उसे फंसाया गया है। घर से मिले 65 लाख रुपये जमीन का सौदा तय करने की एवज में रखे गए थे। बेटे पर दर्ज हुई एफआईआर का अध्ययन कर रहे हैं। इसके बाद कानूनी राय देकर आगामी प्रक्रिया की जाएगी। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
- सतबीर सिंह हुड्डा, अध्यक्ष, दो जमा पांच मुद्दा जन आंदोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed