{"_id":"fca33c095f03cb892ac08f5ebc72c1d4","slug":"break-the-lock-and-stole-3-million-cash-and-jewelry","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़ चुरा ले गए 3 लाख नकद व गहने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़ चुरा ले गए 3 लाख नकद व गहने
रोहतक
Updated Thu, 03 Jul 2014 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस गश्त बढ़ाने के भले ही लाख दावे कर ले, फिर भी चोरी की वारदात कम नहीं हो रही है। सुभाष नगर में मंगलवार रात चोर एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये नकद सहित चांदी के गहने चोरी कर ले गए। परिवार किसी समारोह में शामिल होने हिसार गया था।
बुधवार सुबह जब परिवार वापस लौटा, तो घटना के बारे में पता चला। घटना की शिकायत पुलिस को दी गई। मौके पर डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीम भी पहुंची, लेकिन सिविल लाइन थाना प्रभारी का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की कोई वारदात नहीं हुई है।
पीड़ित मकान मालिक रमेश कुमार ने बताया कि हिसार में उनके किसी रिश्तेदार के घर एक कार्यक्रम था। मंगलवार को पूरा परिवार समारोह में शामिल होने हिसार चला गया। रात को चोर उनके मकान में घुस गए तथा दीवान में रखे 3 लाख 2500 रुपये नकद, 250 ग्राम चांदी के सिक्के और 2 पाजेब चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
ऐसे दिया वारदात को अंजामः चोर सब से पहले गेट के पास से दीवार पर चढ़े तथा टंकी में पानी चढ़ाने वाले लोहे के पाइप के सहारे मकान के अंदर पहुंचे। लोहे का पाइप टंकी से टूटा हुआ था। उसके बाद मकान के बरामदे के गेट पर लगे ताले को तोड़ा।
फिर उन्होंने अंदर के दो कमरों के ताले तोड़े तथा वहां रखे सामान की तलाशी ली। एक कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उनमें रखा सारा सामान खंगाला। फिर एक कमरे के दीवान में रखे 3 लाख रुपये नकद व अन्य सामान निकाल चोरी कर ले गए।
जाने से पहले चोरों ने रसोई का ताला भी तोड़ा तथा वहां रखे सामान की जांच की। जाते-जाते चोरों ने बाहर गेट के पास रखे रमेश कुमार के बेटे के नये ब्रांडेड जूते पहन लिए तथा खुद के लोकल कंपनी के जूते वहीं छोड़ गए।
टीम पहुंची, जांच की पर चोरी नहीं हुईः चोरी की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए डॉग स्क्वॉयड बुलाई गई तथा एफएसएल टीम भी पहुंची। इस बारे में जब सिविल लाइन थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह से पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि उनके क्षेत्र में पूरी तरह शांति का माहौल है। चोरी नहीं हुई है।