फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Brainstorming on issues related to cyber security and awareness

Rohtak News: साइबर सुरक्षा और जागरूकता से संबंधित मुद्दों पर मंथन

Mon, 25 Sep 2023 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming on issues related to cyber security and awareness
रोहतक। साइबर फ्रॉड दुनिया के सामने मौजूद एक गंभीर डिजिटल मुद्दा है। साइबर वर्ल्ड में जरा सी लापरवाही, अनदेखी और कोताही वित्तीय हानि, प्रतिष्ठा क्षति और शारीरिक क्षति के तौर पर गंभीर परिणाम में बदल सकती है। आज डिजिटल एस्सेट्स (संपत्ति) की सुरक्षा के लिए साइबर सुरक्षा की आवश्यक है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के भूगोल विभाग में आयोजित एक्सपर्ट टॉक में यूआईईटी के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी अरुण हुड्डा ने यह बात कही।उन्होंने साइबर वर्ल्ड, साइबर फ्रॉड और साइबर सुरक्षा बारे विस्तार से जानकारी दी। साइबर सुरक्षा और इसकी जागरूकता से संबंधित विभिन्न मुद्दों बारे विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड के उन तौर-तरीकों बारे जागरूक किया, जिससे साइबर अपराधी उनके साथ धोखेबाजी कर सकते हैं। उन्होंने इस तरह की धोखाधड़ी से सुरक्षित रहने के लिए विभिन्न उपायों एवं जरूरी सावधानियों बारे भी बताया।
विज्ञापन

भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रो. महताब सिंह ने प्रारंभ में स्वागत भाषण दिया और कार्यक्रम की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए आज के दौर में साइबर सुरक्षा बारे जागरूकता को अहम बताया। उन्होंने साइबर सुरक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्राध्यापक डाॅ. प्रदीप कुमार ने आभार प्रदर्शन जताया। शोधार्थी सौरभ ने कार्यक्रम का संचालन किया। विद्यार्थियों में साइबर सुरक्षा बारे जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed