{"_id":"69091b7b1361e335100aa5e3","slug":"boxer-amits-reception-will-be-held-today-at-the-banquet-hall-at-rupee-chowk-in-rohtak-rohtak-news-c-17-roh1020-756425-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कंगना खेलने की रस्म में बॉक्सर अमित ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कंगना खेलने की रस्म में बॉक्सर अमित ने मारी बाजी
विज्ञापन
25...शादी के बाद घर आई दुल्हन के साथ कंगना की रस्म निभाते रोहतक के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अमित पं
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल की 2 नवंबर को जींद की अंशुल के साथ शादी हुई। सोमवार को अमित के घर मायना में कंगना खेलने की रस्म की गई जिसमें अमित ने जीत हासिल। इसके बाद अंगूठी अपनी पत्नी अंशुल काे पहना दी। मंगलवार को रोहतक के रुपया चौक स्थित बैक्वेंट हॉल में रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।
रिसेप्शन के लिए फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, ओलंपियन एथलीट नीरज चोपड़ा, अपनी यूनिट के सैन्य अधिकारी, बॉक्सिंग फेडरेशन व साथी खिलाड़ियों को शादी का निमंत्रण भेजा गया है।
रिसेप्शन कार्यक्रम में मेहमानों को 30 तरह के व्यंजन परोसे जाएंगे। इसमें सिलबट्टे पर पिसी देसी चटनी के स्वाद से लेकर चटपटी चाट तक शामिल हैं। खीर, चूरमा, हलवा के अलावा दाल मखनी समेत पांच तरह की सब्जियां, मिसी रोटी, नान, चपाती, पूड़ी व अन्य पकवान भी शामिल रहेंगे।