फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Boxer Amit Panghal is engaged to Anshul, marriage will take place in November

Rohtak News: बॉक्सर अमित पंघाल की अंशुल से सगाई, नवंबर में होगी शादी

Wed, 02 Apr 2025 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Boxer Amit Panghal is engaged to Anshul, marriage will take place in November
रोहित डागर
विज्ञापन

रोहतक। जिले के मायना गांव के ओलंपिक में दो बार भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके बॉक्सर अमित पंघाल मंगलवार को जींद की अंशुल से सगाई के बंधन में बंध गए। अमित की मां ऊषा देवी व पिता विजेंद्र ने संवाद न्यूज एजेंसी से हुई बातचीत में बेटे की शादी की खुशी साझा की। जीवन की नई पारी की शुरुआत कर रहे बॉक्सर की सगाई से परिवार में खुशी का माहौल है।
उन्होंने बताया कि बेटे अमित ने अंशुल के साथ जींद के निजी पैलेस में सगाई की है। समारोह में दोनों के परिवार व एक-दो खास दोस्त ही शामिल हुए। अमित का भाई अजय विदेश गया हुआ है। वह अक्तूबर तक लौटेगा। इसके बाद नवंबर में अमित व अंशुल की शादी होगी।
विज्ञापन

अमित पंघाल ने बताया कि अंशुल से पहले मुलाकात या जान पहचान नहीं थी। उनके पिता विजेंद्र व अंशुल के पिता दोनों दोस्त हैं। उनके पिता कुलदीप किसान हैं व मां सीमा जींद अस्पताल में नर्स हैं। बड़ा भाई विवेक यूके में पढ़ाई करता है। अंशुल ने बीकॉम की पढ़ाई की है। उन्होंने भारतीय वायु सेना की परीक्षा पास की है। अभी वह भारतीय वायु सेना की ही तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित की उपलब्धियां
वर्ष 2018 में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। 2018 काॅमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता। 2019 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंंपियनशिप में रजत पदक जीता। दो बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। 2021 एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। 2017 एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed