फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bollywood-esque music and rhythm will be on display at the Youth Festival.

Rohtak News: युवा महोत्सव के मंच पर दिखेंगे बॉलीवुड जैसे सुर-ताल

Thu, 23 Oct 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 23 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Bollywood-esque music and rhythm will be on display at the Youth Festival.
03...पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में नृत्य अभ्यास करती छात्राएं। संवाद
रोहित राठौर
विज्ञापन

रोहतक। युवा महोत्सव के मंच पर इस बार बॉलीवुड जैसे सुर-ताल दिखाई देंगे। विद्यार्थी रचनात्मक कोरियोग्राफी के माध्यम से विद्यार्थी नृत्य, गति और मुद्रा से कला का मंचन करेंगे। अंतर विश्वविद्यालयीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक बोर्ड (आईयूएनसीबी) ने इस वर्ष से युवा महोत्सव में रचनात्मक कोरियोग्राफी, भाषण और वाद-विवाद इवेंट को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अलग-अलग स्पर्धाओं को शामिल किया है।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) और संबद्ध महाविद्यालयों में युवा महोत्सव 2025-2026 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। महाविद्यालयों में विद्यार्थी अलग-अलग स्पर्धाओं के लिए अभी से तैयारी में जुट गए हैं। खास बात यह है इस बार सांस्कृतिक गतिविधियों की नृत्य श्रेणी में रचनात्मक कोरियोग्राफी व साहित्यिक (लिटरेरी) श्रेणी में भाषण और वाद-विवाद इवेंट में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं जोड़ा गया है। हालांकि, साहित्यिक श्रेणी के इन इवेंट में स्पर्धाएं होती थीं लेकिन हिंदी स्पर्धा अंतर विश्वविद्यालय में नहीं होती थी।
विज्ञापन

छात्र कल्याण निदेशक प्रताप राठी ने बताया कि रचनात्मक कोरियोग्राफी में नृत्य की रचना की जाती है। इसमें नृत्य की गति, मुद्रा, और भावनाओं को एक विशिष्ट तरीके से व्यवस्थित किया जाता है। नृत्य निर्देशक अपनी कल्पना और अनुभव का उपयोग करके एक शानदार नृत्य रचना बनाते हैं। इसमें 12 प्रतिभागी रहेंगे और 10-12 मिनट मंचन की अवधि रहेगी। उन्होंने बताया कि युवा महोत्सव में क्लासिकल म्यूजिक, लाइट म्यूजिक, नृत्य, लिटरेरी, थियेटर व फाइन आर्ट की छह श्रेणियों में 43 से अधिक इवेंट शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
पंडित नेकीराम महाविद्यालयों में क्षेत्रीय युवा महोत्सव
प्रताप राठी ने बताया कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ के निदेशन में ही गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इस बार नए इवेंट से विद्यार्थियों को अधिक लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि रोहतक-सोनीपत का क्षेत्रीय युवा महोत्सव पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय, रोहतक व फरीदाबाद का क्षेत्रीय युवा महोत्सव झज्जर के सरस्वती स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होना तय हुआ। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसकी आधिकारिक तिथि और जानकारी घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed