फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Boiling tea thrown on two brothers when they asked for tea, they got burnt

Rohtak News: चाय मांगने पर दो भाइयों पर फेंकी उबलती चाय, झुलसे

Mon, 15 Jan 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 15 Jan 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Boiling tea thrown on two brothers when they asked for tea, they got burnt
रोहतक। शहर थाना इलाके में पुराना बाजार स्थित गुलाब रेवड़ी के गोदाम में कारीगरों के आपसी विवाद में दो भाइयों पर उबलती चाय फेंकने का मामला सामने आया है। उबलती चाय से दोनों भाई बुरी तरह झुलस गए। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों ने चाय मांगी थी। इसके चलते चाय वाले ने साथियों के साथ मिलकर उनसे मारपीट भी की। दोनों भाइयों को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के गांव आदमपुर निवासी सन्नी ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें कहा गया है कि वह करीब एक महीने से गुलाब रेवड़ी के गोदाम में मिठाई बना रहा था। यहां काफी कारीगर काम करते हैं। इन सभी की इकट्ठी चाय बनती है। यहां 12 जनवरी की शाम करीब साढ़े 4 बजे जब चाय बनाने वाले सोनू से चाय मांगी। इस पर सुरजन ने चाय देने से मना कर दिया। उन्हें यहां से चले जाने के लिए कहा और दोनों भाइयों पर उबलती चाय डाल दी।
विज्ञापन

सन्नी ने बताया कि इस दौरान उसका भाई नगीन भी उसके पास ही खड़ा था। वहीं, सोनू ने धमकी दी है कि यहां से चले जाओ नहीं तो चाय में डुबाे देंगे। कुछ लोगों ने उन्हें छुड़वाया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गुलाब रेवड़ी पर काम करने वाले दो भाइयों पर चाय फेंकने का मामला संज्ञान में आया है। शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफी केस दर्ज कर लिया है।
- बिजेंद्र, प्रभारी, शहर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed