{"_id":"623398e372f29054cb6847c6","slug":"bohar-s-water-house-will-be-started-in-10-days-1-5-lakh-population-will-benefit-rohtak-news-rtk6413979129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोहर का जल घर 10 दिन में होेगा शुरू, डेढ़ लाख की आबादी को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोहर का जल घर 10 दिन में होेगा शुरू, डेढ़ लाख की आबादी को होगा फायदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। बोहर में बना 22 एमएलडी का जलघर 10 दिन में शुरू कर दिया जाएगा। वीरवार को बिजली निगम को कनेक्शन जोड़ना था, जो अपरिहार्य कारण से नहीं हो सका। इसके चालू होने से जींद बाईपास की कालोनियों के करीब डेढ़ लाख लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, नहर बंदी होते ही बोहर की पेयजल लाइनों को जलघर से जोड़ दिया जाएगा।
अमरुत योजना के तहत बोहर में नहर के पास 22 एमएलडी क्षमता का जलघर बनाया है। गर्मी में पैदा होने वाले पेयजल संकट से निपटने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने इसे जल्द से जल्द चालू करने के लिए कहा है। इस जल घर से जींद रोड से सटी कॉलोनियों और बोहर में पेयजल सप्लाई की जानी है। वर्तमान में जल घर बनकर तैयार हो गया है। बिजली निगम नेे भी कनेक्शन जारी कर दिया है। कार्यदायी संस्था के अनुसार अब बिजली का कनेक्शन रविवार या सोमवार को किया जाएगा। कनेक्शन मिलने के बाद जल घर की मशीनों को 10 दिन के अंदर चालू करके पानी सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बोहर और आसपास के एरिया में पेयजल लाइन बिछाई जा चुकी है। बिछाई गई लाइनों को जलघर से जोड़ने के लिए नहरों के अंदर से लाइन बिछानी है। अब जब भी नहर बंदी होगी, तभी लाइन बिछा दी जाएगी। इसके बाद बोहर के लोगों को भी समुचित पेयजल आपूर्ति होगी।
वर्जन
बोहर में बने जलघर को जल्द से जल्द चालू किया जाएगा। कार्यदायी संस्था ने 10 दिन का समय मांगा है। इसके चालू होने से करीब डेढ़ लाख की आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
- अनिल रोहिल्ला, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग
वीरवार को बिजली कनेक्शन होना था, जो नहीं हो सका। सोमवार तक कनेक्शन होने के बाद 10 दिन में जलघर को चालू करके पेयजल आपूर्ति शुरू करवा दी जाएगी।
- कपिल, कार्यदायी संस्था