{"_id":"63da7b01fd73f81d9917cb88","slug":"body-of-newborn-found-in-canal-rohtak-news-c-17-1-52947-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : नाले में मिला नवजात का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक : नाले में मिला नवजात का शव
विज्ञापन
रोहतक। नवजात के शव नालों में मिलने का क्रम जारी है। मंगलवार तड़के शहर के पुराने गोहाना अड्डे के पास सफाई कर्मी को नाले में नवजात लड़के का शव मिला। गर्भनाल भी गले में थी। आशंका है कि रात को बच्चे का जन्म होते ही किसी ने नाले में डाला है। सफाई कर्मी के बयान पर पुरानी सब्जी मंडी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक बहुअकबरपुर निवासी जसवंत ने दी शिकायत में बताया कि नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। मंगलवार सुबह वह पुराने गोहाना अड्डे पर पाड़ा मोहल्ला स्थित बूस्टर के पास नाले की सफाई कर रहा था। उसने नाले में एक नवजात बच्चे का शव दिखाई दिया। शव को बाहर निकालकर देखा तो वह शव नवजात लड़के का था। गर्भनाल भी साथ लगी थी। ऐसा लग रहा था रात को ही बच्चा पैदा हुआ होगा। उसे शक है कि किसी महिला ने बच्चे की जन्म की बात छुपाने के लिए शव को नाले में फेंका है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लिया। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह का कहना है कि नवजात का शव नाले में किसने डाला है। इसका पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
रविवार को टेकनगर में मिला था भ्रूण
दो दिन पहले काठमंडी निवासी दीपक ने दी शिवाजी कालोनी थाने में शिकायत दी थी कि वह रविवार को करीब 3 बजकर 40 मिनट पर घर से दुकान पर सामान लेने जा रहा था। रास्ते में जब टेकनगर में एक मकान के पास पहुंचा तो गली के किनारे करीब चार माह का भ्रूण पड़ा हुआ था। अब तक पुलिस भ्रूण को डालने वाले का पता नहीं लगा सकी है।