{"_id":"6640fc9e61c97bfb7c03bd67","slug":"board-exam-resultsdistrict-jumped-26-percent-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-110267-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बोर्ड परीक्षा परिणाम...जिले ने लगाई 26 फीसदी की छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बोर्ड परीक्षा परिणाम...जिले ने लगाई 26 फीसदी की छलांग
Mon, 13 May 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 13 May 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
12jjrp19 बादली क्षेत्र के गांव देवरखाना में होनहार छात्रा पूजा को मिठाई खिलाकर खुशियां मनात
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं के परिणाम में जिले का शानदार प्रदर्शन रहा। जिले का परीक्षा परिणाम 97.06 प्रतिशत रहा है, जो पिछले साल के मुकाबले 25.46 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2023 का परीक्षाफल 71.6 प्रतिशत रहा था। इस बार जिले ने 26 फीसदी की छलांग लगाई है। इस बार दसवीं की परीक्षा 9724 विद्यार्थियों ने दी थी। जिनमें से 9438 बच्चे पास हुए हैं। इसके अलावा 55 बच्चों की कंपार्टमेंट आई है। प्रदेश स्तर पर भी जिला फतेहाबाद के साथ संयुक्त रूप से सातवें नंबर पर है। पिछले साल सातवें स्थान पर था।
प्राइवेट परीक्षा देने वाले 97.31 प्रतिशत छात्र हुए पास
प्राइवेट परीक्षा में झज्जर जिले ने दूसरा स्थान पाया है। इस परीक्षा में जिले से 335 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 326 पास हुए हैं। केवल 9 बच्चों की कंपार्टमेंट है। इसका पास प्रतिशत 97.31 रहा है। इसी प्रकार से ओपन स्कूल की परीक्षा का परिणाम 33.90 प्रतिशत रहा है। इसमें 59 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 20 बच्चे पास हुए। 35 लड़कों में से 13 और 24 लड़कियों में से केवल 7 लड़कियां ही पास हुई है। ओपन स्कूल रि-अपीयर परीक्षा का परिणाम 94.37 प्रतिशत रहा है। इसमें 71 ने परीक्षा दी और 67 बच्चे पास हुए हैं। इसमें 49 लड़कों में से 47 और 22 लड़कियों में से 20 लड़कियां पास हुई हैं। इसमें झज्जर जिला पहले नंबर पर रहा है।
जिले का दसवीं कक्षा का 8 साल का परिणाम
वर्ष पास प्रतिशत प्रदेश में स्थान
2017 60 2
2018 55 3
2019 64 2
2020 56 15
2021 कोरोना
2022 81.75 6
2023 71.6 8
2024 97.06 7
वर्जन
पिछले साल के मुकाबले इस बार भी बढि़या परिणाम आया है। कई स्कूलों का शत-प्रतिशत परिणाम आया है। जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी थी, वहां पर स्मार्ट बोर्ड, डिजिटल बोर्ड के जरिये बच्चों को पढ़ाई कराई ताकि वह आसानी से पढ़ सके। उसी की बदौलत आज परिणाम सबके सामने है। सरकारी स्कूल काफी अच्छा कर रहे हैं। इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि वह अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में करवाएं।
विज्ञापन
राजेश खन्ना, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर।
वंशिका ने 500 में से 496 अंक पाए
झज्जर निवासी वंशिका महाजन ने दसवीं कक्षा में 500 में से 496 अंक पाए हैं। वंशिका के पिता सरकारी अस्पताल झज्जर में काउंसलर है जबकि माता सुमन गृहणी है। वंशिका अब बायो के साथ नान मेडिकल विषय पढ़ रही है। वह आईआईटी कर प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहता है। वंशिका ने कहा कि स्कूल में कराए गए कार्य को समय पर पूरा किया और घर पर दो से तीन घंटे पढ़ाई की।
राजकीय स्कूल देवरखाना में पूजा ने बाजी मारी
गांव देवरखाना के राजकीय स्कूल में कक्षा दसवीं के 20 छात्रों में से 15 छात्रों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के मुख्य अध्यापक महेश कुमार ने पूजा पुत्री शिवकुमार ने 94.8 प्रतिशत अंक, गार्गी पुत्री राहुल ने 94.2 प्रतिशत अंक तथा तृतीय स्थान अनुष्का पुत्री राजेश कुमार ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। गांव की सरपंच ज्योति ने कहा कि अध्यापकों ने छात्रों की पढ़ाई के लिए अथक प्रयास और मेहनत की आज उसी के परिणाम से 75 प्रतिशत छात्रों ने मेरिट सूची में शामिल हुए। स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष ललिता ने कहा कि अध्यापकों व छात्रों के उत्कर्ष परिणाम पर गांव व स्कूल का नाम रोशन करने पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महेश कुमार मुख्याध्यापक, नरेंद्र, अरूण कुमार, प्रवीन, मोहित गुलिया, नरेंद्र सिंह, बबिता, गीता, अनुज, मोनू समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।
रावमावि जहांगीरपुर का शत-प्रतिशत रहा परिणाम
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहांगीरपुर का दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। सभी 19 विद्यार्थी पास हुए हैं। स्कूल के 6 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया है। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विद्यालय प्राचार्य कृष्ण धनखड़, विद्यालय स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है एवं सभी अभिभावकों ने भी विद्यालय स्टाफ का धन्यवाद किया है।
सनातन धर्म विद्यालय के 14 बच्चों ने प्राप्त की मेरिट
हरियाणा बोर्ड के 10 वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 14 विद्यार्थियों ने मैरिट में स्थान प्राप्त किया। इसमें कनक ने 478 अंक, शिवानी तथा अभिनय ने 469 अंक, रितिका ने 464 अंक प्राप्त किए। 12 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में अंक प्राप्त किए। श्री सनातन धर्म एजुकेशन ट्रस्ट के प्रधान प्रकाश चंद गर्ग, उप-प्रधान मनु शर्मा, सचिव विजय गर्ग, सह सचिव संजीव हरित, कोषाध्यक्ष विवेक हरित, सदस्य प्रदीप कुमार, हेमंत गुप्ता, सुभाष वर्मा, राम रतन शर्मा, सुरेश गुप्ता ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।