फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Blood should flow in the veins, not on the streets: Prof. Gulshan

रक्त सड़कों पर नहीं, रगों में बहना चाहिए : प्रो. गुलशन

Sun, 28 Apr 2024 05:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Blood should flow in the veins, not on the streets: Prof. Gulshan
रोहतक। रक्त सड़कों पर नहीं, रगों में बहना चाहिए। वाहनों को तय सीमा में चलाएं और सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों का पालन करें। यह कहना है महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा का। वे शनिवार को यूनिवर्सिटी आउटरिच प्रोग्राम के तत्वावधान में यूथ रेडक्रॉस समिति, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी व सिविल इंजीनियरिंग विभाग, यूआईईटी के सहयोग से सड़क सुरक्षा पर आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा रहे थे।
विज्ञापन

कुलसचिव ने कहा कि जीवन अनमोल है। इसे सड़क हादसों से बचाएं। उन्होंने उपस्थित जन से सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों की महत्ता से अवगत कराते हुए इनका पालन करने व आमजन में जागरूकता की अलख जगाने की बात कही। वाईआरसी कार्यक्रम समन्वयक प्रो. अंजू धीमान, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. तिलक राज, एनसीसी कोआर्डिनेटर डाॅ. विकास सिंधु, यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम से डाॅ. एकता नरवाल व डाॅ. आरती, यूआईईटी से डाॅ. दीपक, डाॅ. ईशा, विनीत, रवीश, अरुण, अमित, वाईआरसी काउंसलर डाॅ. कविता, डाॅ. कपिल कौशिक, डाॅ. रितु दहिया की अगुवाई में वाईआरसी, एनसीसी, एनएसएस, यूनिवर्सिटी आउटरिच वालंटियर्स व यूआईईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने एमडीयू परिसर में जागरूकता रैली निकाली। इसके जरिए लोगों को हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने समेत अन्य सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक बनने के लिए किया।
विज्ञापन

रैली से पूर्व सीडीओई काॅन्फ्रेंस हॉल में संचालित यूथ रेडक्रॉस समिति के स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर में वाईआरसी कंसल्टेंट एमसी धीमान ने सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष व्याख्यान दिया और विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करने और इस बारे समाज को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed