फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Blood bank staff absent at PGI, patients had to wait for an hour and a half.

Rohtak News: पीजीआई में ब्लड बैंक स्टाफ नदारद, मरीजों को डेढ़ घंटे करना पड़ा इंतजार

Mon, 22 Dec 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 22 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Blood bank staff absent at PGI, patients had to wait for an hour and a half.
21.. पीजीआई के ब्लड बैंक में ब्लड सैंपल देने के लिए इंतजार करते तीमारदार। संवाद
रोहतक। पीजीआई के आपातकालीन विभाग के ब्लड बैंक में रविवार को अव्यवस्था के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों के सैंपल देने के लिए तीमारदारोें को डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा क्योंकि वहां पर सैंपल लेने वाला स्टाफ ही नहीं था।
विज्ञापन

इतना ही नहीं वार्डों से बॉक्स न मिलने की वजह से ब्लड बैंक से खून के बैग लाने के लिए भी तीमारदारों को ब्लड बैंक के पांच-पांच चक्कर लगाने पड़े। सूचना मिलने पर संवाद न्यूज एजेंसी की टीम पहुंची तो ब्लड बैंक में तीमारदार लाइन में खड़े हुए नजर आए। बात करने पर उन्होंने अपनी परेशानी बताई।
विज्ञापन

आपातकालीन विभाग में मरीज को तुरंत इलाज की आवश्यकता होती है। ऐसे में ब्लड बैंक में सैंपल लेने वाले स्टाफ का ही गायब होना व्यवस्था के हालात को दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पहले मां तीन चक्कर लगा चुकी हैं लेकिन यहां सैंपल लेने के लिए ही कोई नहीं था। यहां बैठे हुए एक घंटे होने वाले। पीजीआई में बेहतर इलाज के लिए आते हैं। यहां भी व्यवस्था खराब है। -हनी, निवासी गांव इस्माइला, तीमारदार।
------
यहां बैठे डेढ़ घंटे से ज्यादा समय हो गया है। सैंपल लेने वालों का कुछ अता-पता नहीं हैं। आपातकालीन विभाग का ही बुरा हाल है। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। -राजू, निवासी पंजाब, तीमारदार।
------
ब्लड बैंक से ब्लड लेकर आना था। वहां पहुचा तो उन्हें बॉक्स लाने के लिए कहा गया। वापस वार्ड में आएं तो बॉक्स नहीं मिला। गत्ते का डब्बा हाथों में थमा दिया। इतना ही नहीं इसके बाद जाने पर फिर ब्लड देने से मना भी किया। पांच चक्कर लगाने के बाद ब्लड बैंक से लिखवाया कि बिना बॉक्स ब्लड नहीं मिलेगा। इसके बाद बॉक्स उपलब्ध कराया गया। -बलजीत सिंह, कलानौर निवासी, तीमारदार।

------
वर्जन
ऐसा कुछ नहीं है। मरीजों कोे कई बार इंतजार भी करना पड़ता है। ब्लड के लिए बॉक्स वार्ड से दिए जाते हैं। इसमेें ब्लड बैंक की कोई भूमिका नहीं है। -डॉ. गजेंद्र, ब्लड बैंक प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed