{"_id":"60b523a78ebc3e37fc0509d2","slug":"black-fungush-rohtak-news-rtk6108428175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस से पांच मरीजों की मौत, 28 में हुई संक्रमण की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस से पांच मरीजों की मौत, 28 में हुई संक्रमण की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज अग्रोहा ने सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय को चौंकानें वाली रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के मुताबिक जिले के पांच ब्लैक फंगस मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद जिले में ब्लैक फंगस से मरने वाले मरीजों की संख्या 8 हो गई है। 6 मरीजों ने अग्रोहा मेडिकल तथा दो मरीजों ने घर पर ही दम तोड़ा है। अग्रोहा मेडिकल जिले के दाखिल मरीजों की सूचना स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को देरी से दे रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने ब्लैक फंगस से हुई मौतें की ज्यादा पहचान सार्वजनिक करने से इन्कार कर दिया है। विभाग के मुताबिक गांव शेखपुर निवासी 45 वर्षीय, अजीत नगर निवासी 48 वर्षीय, गांव बोस्ती निवासी 50 वर्षीय, गांव डांगरा निवासी 57 वर्षीय तथा गांव ढांड निवासी 47 वर्षीय मरीज की मौत हुई है। ये मरीज अग्रोहा मेडिकल में दाखिल थे और अपना उपचार करवा रहे थे। उपचार के दौरान मौत हुई है।
28 मरीजों की हो चुकी है पुष्टि :
ब्लैक फंगस के जारी हुए बुलेटिन के मुताबिक जिले में अब तक 31 आशंकित केस आ चुके है। 28 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है। अब तक 8 की मौत हुई है और 6 स्वस्थ हो चुके है।
विज्ञापन
ये हैं ब्लैक फंगस के लक्षण :
- आंख और नाक के आसपास दर्द या लालिमा होना
- सिरदर्द
- सांस लेने में परेशानी
- मानसिक भ्रम
- बुखार
- खांसी
-उल्टी में खून
लक्षण दिखे तो नागरिक अस्पताल में जांच करवाएं
ब्लैक फंगस को लेकर अगर कोई लक्षण दिखें तो नागरिक अस्पताल में जांच जरूर करवाएं। कोरोना से निकल चुके हैं तो अपना शुगर लेवल कंट्रोल में रखें। इसके अलावा अगर आंख, नाक के पास सूजन या फिर दर्द है तो जरूर जांच करवाएं।
- डॉ.विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी