फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP workers burnt Rahul Gandhi's effigy in front of Congress office

Rohtak News: कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Sun, 31 Aug 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 31 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
BJP workers burnt Rahul Gandhi's effigy in front of Congress office
रोहतक में शनिवार को आंबेडकर चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंकते मेयर राम अवतार वाल्मीकि व अन्य भ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को लेकर दिए बयान से भाजपाई खफा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को दिए बयान से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय के सामने राहुल गांधी का पुतला फूंका और नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों में मेयर, पूर्व मंत्री से लेकर दूसरे भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि राहुल गांधी मीडिया को आकर्षित करने के लिए कुछ भी अनर्गल बयान देते हैं। पीएम मोदी की माता को लेकर दिया बयान निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन की संभावित हार के डर से राहुल गांधी जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका ने कहा राहुल कभी भाजपा पर वोट चोरी का आरोप तो कभी चुनाव आयोग पर भेदभावपूर्ण ढंग से कार्य करने का आरोप लगाते हैं। इस मौके पर मेयर रामअवतार वाल्मीकि, प्रदेश सचिव रेणु डाबला, दीपक हुड्डा, उदयभान मालिक, रमेश भाटिया, डॉ. दिनेश घिलौड़, ऊषा शर्मा, संगीता सिंगला, रानी किराड़, निर्मला सिक्का, रेखा रोहिल्ला, राजकुमार सुनारिया, मनीष शर्मा, धर्मवीर सिंह व अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed