फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP will run gaon chalo, basti chalo campaign, BJP state president Mohan Lal Baroli announced

Rohtak: भाजपा चलाएगी गांव चलो, बस्ती चलो अभियान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का एलान

Sat, 05 Apr 2025 12:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Apr 2025 12:40 PM IST
सार

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि 13 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। वहीं 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे के दौरान 15 जिलों के कार्यकर्ता हिसार और 12 जिलों के कार्यकर्ता यमुनानगर में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
BJP will run gaon chalo, basti chalo campaign, BJP state president Mohan Lal Baroli announced
मोहनलाल बडाैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने रोहतक में आगामी पार्टी कार्यक्रमों और नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेशभर में “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान चलाने जा रही है, जिसका उद्देश्य पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना और जनसंपर्क को मजबूत करना है।

विज्ञापन


बड़ौली ने बताया कि 13 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। वहीं 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे के दौरान 15 जिलों के कार्यकर्ता हिसार और 12 जिलों के कार्यकर्ता यमुनानगर में मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश को कई बड़ी सौगातें मिलने की उम्मीद है, जिनमें 24 घंटे बिजली आपूर्ति की घोषणा प्रमुख रूप से शामिल है।
विज्ञापन


प्रदेश संगठन की दृष्टि से बनाए गए 27 जिलों के जिला अध्यक्ष यमुनानगर में मौजूद रहेंगे, जिससे पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त किया जा सके। बड़ौली ने बताया कि भाजपा का रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय अब पंचकूला शिफ्ट किया जा रहा है, ताकि चंडीगढ़ के नजदीक रहकर कार्य संचालन और समन्वय को और बेहतर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्फ बोर्ड अधिनियम बिल पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह बिल गरीब मुस्लिम और सिख समुदाय के लिए न्याय का रास्ता खोलेगा, और इससे वक्फ बोर्ड में फैले भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं की फितरत है कि वे हर विकास कार्य को कोर्ट में घसीटते हैं। 


हिसार में बनी बाउंड्री वॉल में जानवर पाए जाने को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और इसे विपक्ष का फैलाया भ्रम बताया। रेवाड़ी में एयरफोर्स के जवान की शहादत पर दुख जताते हुए बड़ौली ने कहा कि यह पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है, भाजपा परिवार इस दुःख की घड़ी में शहीद के परिजनों के साथ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed