फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP trying to corner Congress in Hooda's stronghold before Delhi rally

Rohtak News: दिल्ली रैली से पहले हुड्डा के गढ़ में कांग्रेस को घेरने की जुगत में भाजपा

Wed, 28 Oct 2026 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
BJP trying to corner Congress in Hooda's stronghold before Delhi rally
रोहतक। दिल्ली कूच से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में भाजपा घेरने की तैयारी में है। एक नवंबर की रैली से ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में शहर में कांग्रेस विरोध यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर खुद भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता पिछले तीन दिन से रोहतक में हैं।
विज्ञापन


खुद मुख्यमंत्री एक सप्ताह में दूसरी बार 31 अक्तूबर को रोहतक आएंगे। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस वोट चोरी को लेकर बार-बार झूठ बोल रही है। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि वोट चोरी करने को बेनकाब कर ही दम लेंगे। कांग्रेस दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट बचाओ देश बचाओ नाम नाम से रैली का आयोजन कर रही है। रैली में करीब तीन लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


प्रदेश की सियासी राजधानी रोहतक के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो लंबे समय तक कांग्रेस का दबदबा रहा है। विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा 2004 से 2014 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 2014, 2019 व 2024 में चाहे केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी लेकिन रोहतक की जनता हुड्डा के साथ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में रोहतक शहर विधानसभा की सीट और 2019 में लोकसभा की सीट भाजपा पर भाजपा ने बाजी मार ली थी लेकिन 2024 में लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा के अरविंद शर्मा को हराकर जीत दर्ज कर ली। विधानसभा चुनाव में रोहतक शहर में कांग्रेस के बीबी बतरा 2019 व 2024 में भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को हरा चुके हैं। कांग्रेस एक नवंबर की रैली में रोहतक से ही ज्यादा कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद लगा रही है। वहीं, भाजपा रैली अपना प्रभाव दिखाने के लिए रैली से एक दिन पहले कांग्रेस के खिलाफ सीआर कॉलेज से सुभाष चौक तक विरोध यात्रा निकालेगी।
.....
2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दी थी टक्कर

रोहतक शहर मत प्रतिशत मिले
कांग्रेस 49.48
भाजपा 48.37
...
गढ़ी सांपला-किलोई
कांग्रेस 72.72
भाजपा 24.84
......
महम
कांग्रेस 38.05
भाजपा 05.97
...
कलानौर
कांग्रेस 48.41
भाजपा 39.87
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed