{"_id":"5d2206268ebc3e6cc8024c55","slug":"bjp-rohtak-news-rtk503131926","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 75 से ज्यादा विधानसभा सीटें जीतेगी भाजपा - कटारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 75 से ज्यादा विधानसभा सीटें जीतेगी भाजपा - कटारिया
विज्ञापन
केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री रत्न लाल कटारिया का स्वागत करते विधायक डॉ पवन सैनी अन्य ।
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया ने कहा कि हरियाणा में भी पहली बार सभी दस की दस सीटें जीतकर भाजपा ने लोकसभा चुनाव में नया रिकार्ड बनाया है। अब प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 75 से ज्यादा जीतने का लक्ष्य लेकर भाजपा चल रही है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मेहनत करने की जरूरत है।
कटारिया रविवार को लाडवा के रामकुंडी परिसर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश ने पांच अरब ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। देश के बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने इसके लिए रोडमैप तय कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अंतर्विरोधों व नकारात्मक विचारों से घिरी पार्टी है, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री रह चुके 12 बड़े नेता नकारात्मक प्रचार करने के चलते चुनाव हार गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहाकि ज्यादा लोगों को भाजपा से जोडे़ं, ताकि संगठन पूरी तरह मजबूत हो सके। उन्होंने सक्रिय कार्यकर्ताओं को कम से कम 25 नए कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य दिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर, विधायक डॉ. पवन सैनी, वरिष्ठ नेता डॉ. गणेश दत्त शर्मा, मंडल प्रधान ओमबीर, नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।