फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Extortion demand of three crore made to businessman

Rohtak News: कारोबारी से तीन करोड़ की रंगदारी मांगी

Sat, 24 Oct 2026 10:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Extortion demand of three crore made to businessman
जींद। शहर के एक सेनेटरी कारोबारी से तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। खुद को रोहतक का सुरेंद्र काला बताने वाले अज्ञात ने दस और 17 अक्तूबर को व्हाट्सएप कॉल और ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से धमकी दी।
विज्ञापन

रकम नहीं देने पर कारोबारी और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी। इसको लेकर व्यापार मंडल के प्रधान महावीर कंप्यूटर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल एसपी उपासना से मिला।
विज्ञापन

कारोबारी आकाश गर्ग उर्फ सोनू गर्ग ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर उसे कई बार व्हाट्सएप कॉल की गई। कॉल रिसीव नहीं करने पर आरोपी ने ऑडियो क्लिप भेजी। इसमें धमकी दी गई कि दुकान पर पुलिस सुरक्षा या गार्ड बैठाने से भी कुछ नहीं होगा और उसे फिरौती देनी ही पड़ेगी। रकम नहीं देने पर उसे और उसके परिवार को कोई नहीं बचा पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने उसकी गतिविधियों और कपड़ों तक की सटीक जानकारी देकर दहशत फैलाने की कोशिश की। धमकियों के बाद से कारोबारी का परिवार सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed