फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP Kisan Morcha will run Maha Sampark Abhiyan

Rohtak News: भाजपा किसान मोर्चा चलाएगी महासंपर्क अभियान

Tue, 30 May 2023 03:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 30 May 2023 03:39 AM IST
विज्ञापन
BJP Kisan Morcha will run Maha Sampark Abhiyan
भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका से मिलते पार्टी कार्यकर्ता । विज्ञ​प्ति
रोहतक। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला कार्यकारिणी की सोमवार को किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सत्यवान गुलिया के कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका रहे। जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सुनारिया ने की। बैठक में निर्णय लिया गया की हर गांव में जाकर किसानों से मिल जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 31 मई से 30 जून तक चलेगा।जिला अध्यक्ष राजकुमार सुनारिया ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं बूथ लेवल तक का कार्यकर्ता घर घर जाकर मोदी सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों पर लोगों को बताएगा। भाजपा एवं किसान मोर्चा के सदस्य प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के साथ मिलेंगे। गांव में किसानों को जानकारी देने के लिए सरपंचों के साथ मंडियों पर ग्राम चौपाल का आयोजन करना और किसान हित हेतु केंद्र सरकार की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रणबीर ढाका ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितों के लिए निरंतर प्रयासरत है। पहली बार किसी सरकार ने किसानों के हितों के लिए किसान सम्मान निधि योजना संचालित कर रही है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा न केवल नीति तैयार की जा रही हैं बल्कि उन्हें अमलीजामा भी पहनाया जा रहा है। आज सूचना और प्रौद्योगिकी के युग में किसान अपने फायदे के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला महामंत्री संदीप मोखरा, परमजीत बल्हारा,जिला सचिव सरोज हुड्डा, मंडल अध्यक्ष राजबीर राठी, सत्यवीर पूर्व किसान मोर्चा जिला महामंत्री जसवंत बलियाना, प्रियबुध मोखरा, रामवीर सिवाच, सुनीता सेन, जसमेर सिंह, अमन शर्मा, धर्म सिंह ढुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के हित में किए गए कार्य से अवगत करवाएंगे
मीडिया प्रभारी भारत गिरधर ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा पूरे 1 महीने तक गांव गांव में मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर से लेकर घर घर तक पहुंच कर लोगों को भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्य से अवगत करवाएंगे। कहा कि देश को खाद्दान में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरियाणा के जिन किसानों ने हरित क्रांति की थी आज वही किसान नीली क्रांति (मत्स्य उत्पादन में वृद्धि) और श्वेत क्रांति (दूध उत्पादन में वृद्धि) की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed