{"_id":"65f00a82dc6bdc662001d16f","slug":"bjp-jjp-alliance-broke-in-haryana-rajya-sabha-member-deependra-hooda-taunted-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में BJP-JJP गठबंधन टूटा: राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का तंज, प्रदेश की जनता के दबाव में हुए अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में BJP-JJP गठबंधन टूटा: राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का तंज, प्रदेश की जनता के दबाव में हुए अलग
Tue, 12 Mar 2024 01:25 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 12 Mar 2024 01:25 PM IST
सार
हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने से राजनीति गरमा गई है। विपक्षी पार्टियों ने भाजपा-जजपा को घेरना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि प्रदेश की जनता की जनभावनाओं के दबाव में ये दोनों अलग हुए हैं।
विज्ञापन
Deepender Singh Hooda
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि प्रदेश की जनता की जनभावनाओं के दबाव में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटा है। क्योंकि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है। हुड्डा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
आज की घटनाक्रम पर मैंने 3 महीने पहले सिरसा में रिएक्शन दे दिया था।
विज्ञापन
मैंने प्रदेश वासियों को बता दिया था कि BJP-JJP में समझौता तोड़ने का अघोषित समझौता हो गया है। और इस बार BJP के इशारे पर JJP और INLD वाले कांग्रेस की वोट में सेंध मारने अलग से फिर आयेंगे…विज्ञापन विज्ञापन
सिरसा में.. 23 दिसंबर… pic.twitter.com/miEZ2yen2u— Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) March 12, 2024
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक सप्ताह पहले रोहतक के डी पार्क स्थित आवाज पर मीडिया के सामने कहा था कि अब प्रदेश में भाजपा व जजपा गठबंधन तोड़ने का ड्रामा करेंगी। क्योंकि विपक्ष के वोटों में सेंध लगाई जा सके, लेकिन प्रदेश की जनता गठबंधन की हकीकत समझ चुकी है।