फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP have AAP cow, calls of aap leader for cow, rohtak politics

भाजपा के पास ‘आप’ की गाय, घनघनाते रहे फोन

Mon, 12 Sep 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 12 Sep 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
BJP have AAP cow, calls of aap leader for cow, rohtak politics
AAP workers Protest - फोटो : अमर उजाला
खूंटा गाड़ अभियान के बाद छोड़ी गई ‘आप’ की गाय को भाजपा नेता के घर आश्रय मिल गया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य ने दावा किया कि आप ने गाय को लावारिस छोड़ दिया था, मैं उसकी अच्छे से सेवा करूंगा। हालांकि आप के सुर बदले नजर आए। पहले जहां आप नेता गाय अपने पास होने का दावा कर रहे थे, वहीं अब कहा जा रहा है कि गाय को वह कार्यालय पर लेकर आ गए थे, जिसे वहीं से पार्टी के एक कार्यकर्ता को पालने के लिए दे दिया गया। 
विज्ञापन


दरअसल, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को वित्तमंत्री के आवास के पास खूंटा गाड़ गाय और बछड़े को बांध दिया था और वहां से चले गए। भाजपा नेताओं ने गाय को चारा दिया तो पुलिस कर्मचारियों ने पानी की व्यवस्था की। इस पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नवीन ढुल और अन्य ने आरोप लगाया था कि आप कार्यकर्ताओं ने गाय को लावारिस छोड़ दिया था, जिसे वह वित्तमंत्री के घर के पास से खोलकर अपने घर ले आए।
विज्ञापन


इस पूरे प्रकरण पर सवाल उठने के बाद आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने भी दावा किया था कि गाय को लावारिस नहीं छोड़ा गया और गाय उनके पास है। यह मामला रविवार को भी गरमाया रहा। भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य अपने उसी दावे पर कायम रहे कि वह गाय को मौके से लेकर आए थे उस समय वहां कोई नहीं था। वे गाय की अच्छे से सेवा कर रहे हैं। हालांकि गाय को वापस लेने के लिए उनके पास दिनभर आप कार्यकर्ताओं के फोन भी आते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप प्रदेशाध्यक्ष बोले, हमने गाय को नहीं छोड़ा लावारिस 
इस बारे में रविवार को आप प्रदेशाध्यक्ष से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गाय को कार्यालय पर लेकर आए थे, जिसे वहां से एक कार्यकर्ता को पालने के लिए दे दिया गया। अब वह व्यक्ति भाजपा का हो या फिर किसी दूसरे दल का इससे कोई मतलब नहीं है। उनका मकसद लावारिस गायों की सेवा कराना है।


आप प्रदेशाध्यक्ष का तर्क सही है, लेकिन सवाल यह है कि शनिवार देर रात करीब 10 बजे मीडिया के पूछने पर उन्होंने ऐसा कोई जिक्र नहीं किया था कि गाय किसी को पालने के लिए दे दी गई। दावा किया था कि गाय उनके पास ही है। आखिर रात दस बजे के बाद गाय को लेने वाला कौन आ गया? खैर जो भी हो, फिलहाल पालतू जैसी दिखने वाली गाय और बछड़े को आशियाना तो मिल ही गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed