फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP has changed the meaning of politic, not family, organization is important : Grover

भाजपा ने बदले राजनीति के मायने, परिवार नहीं संगठन अहम : ग्रोवर

Sun, 22 Aug 2021 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
BJP has changed the meaning of politic, not family, organization is important : Grover
रोहतक। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि भाजपा ने प्रदेश में राजनीति के मायने बदल दिए हैं। पहले प्रदेश में परिवारवाद का बोलबाला था, लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं है। पार्टी संगठन को सर्वोपरि मानती है। ग्रोवर शनिवार को दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में सीएम विंडो व शहरी निकाय जिला संयोजक और प्रेस सलाहकार की नियुक्ति पर हुए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा कि आज पार्टी से लेकर सरकार तक में कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जा रहा है। सरकार व संगठन में सीएम के परिवार का कोई सदस्य दूर-दूर तक नहीं है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत व ईमानदारी पर यकीन करती है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों के समय ऐसा नहीं था। वहां अपने अपने परिवार के लोगों व रिश्तेदारों को सरकारी तंत्र में समायोजित किया जाता था, जबकि कार्यकर्ताओं की अनदेखी होती थी। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा सीएम विंडो के लिए नामित किए गए सेक्टर एक निवासी पवन आहूजा, सुखपुरा चौक निवासी एडवोकेट सुरेंद्र सैनी, चांद नगर निवासी एडवोकेट आजाद, शहरी निकाय प्रकोष्ठ के जिला सयोजक अशोक कथूरिया और जनसंपर्क विभाग में प्रेस सलाहकार बनाए गए नवीन नैन का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश बागड़ी और शेखर मिनोचा रहे। मंच संचालन एडवोकेट विशाल भाटिया ने किया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, सैनी एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष धर्मसिंह दहिया, महावीर धमीजा पार्षद सांपला, अशोक पसरिजा, सुरेंद्र बत्रा, सुरेश मदान, राजू रंजन, ईश्वर सैनी, अमित सैनी, आर्यन कथुरिया, सुमित शर्मा, नवीन बहल, दीपू अरोड़ा, भारत संभरवाल, डॉ. बलदेव, डॉक्टर कुंडू,राज साहनी, अतुल आनंद, जोगिंदर वर्मा, अखिल अरोड़ा, नीरज चंदा, भीमा बागड़ी, एडवोकेट हेमंत बागड़ी, गोविंद लखीना व मनोज जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed