{"_id":"67be1ac33ef4f80e9e0433c8","slug":"bjp-expelled-three-workers-including-independent-candidate-from-the-party-rohtak-news-c-17-roh1019-607524-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: निर्दलीय प्रत्याशी समेत तीन कार्यकर्ताओं को भाजपा ने पार्टी से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: निर्दलीय प्रत्याशी समेत तीन कार्यकर्ताओं को भाजपा ने पार्टी से निकाला
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे वार्ड 19 से प्रत्याशी अभिमन्यु राजोतिया सहित तीन पार्टी कार्यकर्ताओं को बाहर कर दिया है। इसमें 20 वार्ड से सुरेंद्र शर्मा एडवोकेट व शमशेर वत्स भी शामिल हैं।
पार्टी के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली से विचार विमर्श के बाद तीनों को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। उनकी प्राथमिक सदस्यता भी खत्म की गई है। अभिमन्यु राजोतिया भाजपा के पूर्व पार्षद जयकिशन राजोतिया के बेटे हैं। वार्ड 19 से पार्टी से टिकट मांग रहे थे, लेकिन भाजपा ने टिकट नरेंद्र कौशिक को दिया है। ऐसे में अभिमन्यु राजोतिया निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।