{"_id":"626ef161a9693475470a66ac","slug":"bjp-caste-religion-you-do-politics-of-development-sushil-gupta-rohtakcity-news-rtk645440538","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जाति, धर्म तो आप करती है विकास की राजनीतिक ः सुशील गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जाति, धर्म तो आप करती है विकास की राजनीतिक ः सुशील गुप्ता
विज्ञापन
पुरानी आईटीआई स्थित कम्युनिटि सेंटर में आयोजित आप की जनसभा में पहुंचे राज्यसभा सदस्य सुशील गुप?
- फोटो : RohtakCity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) में मंच पर बैठने वालों को नहीं सामने बैठने वालों को टिकट मिलता है। सर्वाधिक बेरोजगारी हरियाणा में है, जिससे युवा आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने से पंजाब सरकार को एक माह में टैक्स से 16 हजार करोड़ रुपये मिले हैं, जो शिक्षा व स्वास्थ्य पर खर्च होंगे। भाजपा जाति-धर्म में बांटने की राजनीति करती है, जबकि आप विकास व उत्थान की। ये बात रविवार को आप के हरियाणा प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने पुरानी आईटीआई स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित जनसभा में कही।
राज्यसभा सदस्य ने कहा हरियाणा में खानदानों का राज रहा है, जिसे आप पार्टी ही खत्म करेगी। चौधरी देवीलाल की बात करें या भूपेंद्र सिंह हुड्डा अथवा भाजपा के अलग-अलग नेताओं की। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और फाइलों में गुपचुप होने वाले घालमेलों को सामने लाने के लिए आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने राइट टू इनफॉर्मेशन एक्ट बनवाया। आप ने सरकारी स्कूल, पानी की किल्लत, सरकारी दफ्तरों व अस्पतालों आदि की दुर्दशा देखने वालों को चुनाव मैदान में उतारा। ये लोग चुनाव जीते और सरकार में आने पर दुर्दशा दूर की है। हरियाणा बेरोजगारी के मामले में पहले स्थान पर है। आंकड़े गवाही देते हैं कि 23 फीसदी बेरोजगारी हरियाणा में है। 18 से 28 साल के 80 फीसदी युवा बेरोजगार हैं। प्रदेश में 25 बार पेपर लीक हो चुके हैं। सरकार ने परीक्षा निरस्त कर दी। इससे युवा उम्र निकलने की वजह से बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसान जब दिल्ली की सीमा पर आंदोलन कर रहे थे तब भाजपा और जजपा ने किसानों को आतंकवादी तक की संज्ञा दी और अरविंद केजरीवाल किसानों के साथ खड़े रहे। दिल्ली सरकार ने 7308 करोड़ रुपये कमाए हैं और किसी से कर्ज नहीं लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान ने पद संभालते ही 35 हजार कच्चे कर्मियों को पक्का किया। 25 हजार रिक्तियां निकाली हैं। एक माह में 16 हजार करोड़ रुपये टैक्स के रूप में सरकार की आय हुई है, जो चिकित्सा और शिक्षा पर खर्च होंगे।
विज्ञापन
सभा में पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर बिजेंद्र हुड्डा और समाजसेवी जगबीर हुड्डा अपने समर्थकों के साथ आप में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष एडवोकेट महाराज सिंह ने बताया कि दिल्ली में 24 घंटे मुफ्त में बिजली मिल रही है, जबकि हरियाणा के शहरों में मुश्किल 8 से 10 घंटे बिजली आ रही है। जनसभा की अध्यक्षता झज्जर के जिला प्रभारी एवं दिल्ली कैंट के विधायक वीरेंद्र कादयान ने की।

पुरानी आईटीआई स्थित कम्युनिटि सेंटर में आयोजित आप की जनसभा में पुहंचे राज्य सभा सांसद सुशील गुप?- फोटो : RohtakCity