फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bike riders hit a bottle in the head of the car driver, also beat up the partner

बाइक सवारों ने कार चालक के सिर में बोतल मारी, साथी को भी पीटा

Mon, 23 Aug 2021 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Bike riders hit a bottle in the head of the car driver, also beat up the partner
रोहतक। महम चौबीसी के गांव भैणी सूरजन के अड्डे पर शनिवार की रात 10 बजे साइड देने को लेकर कार चालक व बाइक सवार युवकों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने अपने दोस्तों केे बुलाकर कार चालक को सिर में बीयर की बोतल मारकर घायल कर दिया। जबकि उसके साथी को लात-घूसे मारकर जमकर पीटा। इस संबंध में महम थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भैणी सूरजन निवासी नवीन ने दी शिकायत में बताया कि वह गांव के युवक गोविंद के साथ रात को कार में सवार होकर सिंघवा से अपने गांव आ रहा था। गांव के बस अड्डे पर पहुंचे तो अचानक सामने बाइक पर दो युवक आए। उसने ब्रेक लगा दी। युवक कहने लगे, तेरा दिमाग खराब है। नवीन ने कार रोक दी। दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। बाइक सवार युवकों ने अपने दो अन्य साथियों को भी बुला लिया। आरोप है कि युवकों ने इसके बाद नवीन के सिर में बीयर की बोतल मारी। इससे वह बेहोश होकर गिर गया। जबकि गोविंद को युवकों ने जमकर पीटा। इसके बाद युवक धमकी देकर मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर उसका भाई मौके पर पहुंचा और उसे लाखनमाजरा के अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed