फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bike rider dies in trolley collision near Rithal

रिठाल के पास ट्रॉले की टक्कर में बाइक सवार की मौत

Tue, 26 Apr 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in trolley collision near Rithal
रोहतक। रिठाल गांव के नजदीक ट्रॉला चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक हरिचंद्र मंडल बिहार के मधेपुरा का रहने वाला है और रिठाल गांव के किसान के पास खेत में काम करता था। इस संबंध में सदर थाने में ट्रॉला चालक के खिलाफ के दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रिठाल गांव निवासी आजाद ने दी शिकायत में बताया कि उसके खेत में बिहार निवासी हरिचंद्र मंडल अपने भाई बीजल मंडल और दिलखुश के साथ खेतों में काम करता था। सोमवार सुबह 10 बजे वह बाइक लेकर गांव में खाना लेने गया था। गांव के स्कूल के पास सामने से आवली मोड़ पर ट्रॉला चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया और ट्रॉला उसके ऊपर से उतर गया। इसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रॉला चालक के खिलाफ खेत मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed