फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bike rider dies due to car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार हवलदार की मौत

Sat, 21 May 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to car collision
प्रदीप का फाइल फोटो। - फोटो : RohtakCity
पीटीसी सुनारिया में तैनात हवलदार प्रदीप कुमार की बाइक को शुक्रवार दोपहर कार ने बलंब गांव में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हवलदार को पीजीआई ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस संबंध में उसके चचेरे भाई प्रवेश की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कलानौर खंड के गांव बलंब निवासी प्रवेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ताऊ के लड़का प्रदीप हरियाणा पुलिस में तैनात थे। साथ ही परिवार सहित पीटीसी सुनारिया के क्वार्टरों में रहते थे। शुक्रवार को बीमार पिता से मिलने के लिए गांव आए थे। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे वह अपने साथी राकेश धुप सिंह के मकान के सामने खड़ा था। उसी समय प्रदीप घर से बाइक पर सुनारिया के लिए निकले ही थे कि रोहतक की तरफ से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे प्रदीप कार का शीशा तोड़ते हुए उसके अंदर जा गिरा। उन्होंने घायल प्रदीप को कलानौर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान प्रदीप ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पाकर कलानौर पुलिस रोहतक पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed